: चेतन्य काश्यप विधायक क्रिकेट महोत्सव 2023 : मैदान पर छाया क्रिकेट का उल्लास
Fri, Apr 21, 2023
रतलाम, 20 अप्रैल 2023।
चेतन्य काश्यप विधायक क्रिकेट महोत्सव 2023 में खिलाड़ियों का उत्साह अलग ही नजर आ रहा है। सुबह-शाम तेज धूप में भी खिलाड़ी मैदान पर अपना पसीना बहाते नजर आ रहे है, तो वहीं दूसरी ओर समिति के सदस्य पूरे समय दोनों मैदानों पर डटकर व्यवस्था जुटाने में लगे हुए है। क्रिकेट महोत्सव के पांचवे दिन मैदानों पर कुल 16 मैच खेले गए है। इनमें से 11 मैच नेहरू स्टेडियम में हुए, जबकि 5 मैच आईटीआई खेल मैदान पर खेले गए।
नेहरू स्टेडियम पर खेले गए मैचों में से रिलायबल ने क्रिश्चन क्लब को 31 रन से, चॉइस ने हनुमान क्लब को 7 रन से, टेलीकॉम ने द वारियर्स को 9 विकेट से, सय्यद ने कोहिनूर को 7 विकेट से, गुलमोहर ने एलबी बॉयज को 8 विकेट से, कहर बॉयज ने जेएसजी को 4 विकेट से, महाकाल इलेवन ने रतलाम हंटर्स को 8 विकेट से, स्टार इलवेन ने ऑल राउंडर को 49 रनों से, रतलाम लायंस ने एंग्री ब्रदर को 7 विकेट से, यंग स्टार ने किंग्स वारियर्स को 26 रन से हराया।
वहीं दूसरी ओर आईटीआई ग्राउंड पर खेले गए मुकाबलों में लारा ने कस्तूरबा को 54 रनों से, विरियाखेड़ी ने श्रीराम को 3 विकेट से, सियाराम ने यंग ब्लड को 5 विकेट से, गांधी ने बरकती को 6 विकेट से और ए.एस. क्लब ने बटलर क्लब को 7 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। मैच के दौरान मैदान पर समिति सदस्य अनुज शर्मा, मयूर पुरोहित, अक्षय संघवी, निलेश पटेल, पप्पू पुरोहित, राजेश हेरिस, अश्विनी शर्मा, धर्मेंद्रसिंह देवड़ा, प्रिंस बना, संजय पांडे, चेतन टांक, राहुल रांका आदि उपस्थित रहे।
: पतंजलि जिला कार्यकारिणी बैठक मैं 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा
Sun, Apr 16, 2023
पतंजलि जिला कार्यकारिणी बैठक सर्वप्रथम वैदिक मंत्रोचार के साथ बैठक का शुभारंभ किया गया पतंजलि जिला कार्यकारिणी रतलाम द्वारा 25 दिवसीय सहयोग प्रशिक्षण शिविर 20 अप्रैल से सिंधी गुरुद्वारा रतलाम में लगाया जाएगा जिसका समय प्रातः 5:30 से 7:30 रहेगा रजिस्ट्रेशन पतंजलि चिकित्सालयों पर किया जा रहा है योग शिविर में युवाओं को रोजगार को लेकर अवसर मिलेंगे जिसमें पतंजलि फूड पार्क भारतीय शिक्षा बोर्ड पतंजलि वैलनेस सेंटर रुचि सोया गुरुकुलम आदि समस्त प्रकल्प में रोजगार के अवसर कुशल योग शिक्षक बनने के अवसर योग से जुड़कर रोजगार पाने के अवसर युवाओं को अनेक योग में रोजगार के अवसर प्राप्त करने के लिए योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाना तय हुआ यह शिविर 20 अप्रैल से 15 मई तक चलेगा जिसमें पतंजलि प्रदेश के सभी पदाधिकारी प्रशिक्षण देंगे पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से मुख्य केंद्रीय प्रभारी स्वामी परमार्थ देव जी महाराज का सानिध्य प्राप्त होगा और इसमें पतंजलि योग समिति मध्य प्रदेश पश्चिम संगठन द्वारा सर्टिफिकेट दिया जाएगा जिससे युवाओं को रोजगार में सहायता मिलेगी जिला कार्यकारिणी बैठक में मासिक कार्यों पर चर्चा हुई जिले में योग क्लासों के विस्तार हेतु चर्चा की गई योग को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कैसे हो इस पर चर्चा की गई जिसमें युवा प्रदेश प्रभारी प्रेम जी पूनिया महिला प्रदेश कार्यकारिणी जयश्री राठौड़ युवा जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा पिस्ता यादव जिला प्रभारी उत्तम शर्मा सोशल मीडिया प्रभारी नित्येन्द्र आचार्य जिला यज्ञ प्रभारी पं. संजय शिवशंकर दवे रामबाबू जी यादव हरीश यादव प्रकाशचंद बीलाला राजेश जी चंदवानी ललिता कुमावत राजमल कुमावत अनुराग चौरसिया श्रीमती सोनाली परमार चंदनमल घोटा बालकृष्ण तिवारी शंभू चौधरी ललित शर्मा एवं पतंजलि के अनेकों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया प्रेम पूनिया ने आहवान किया की युवा पीढ़ी जुड़े योग शिक्षक बने निरोग बने और जिला कार्यालय प्रभारी के रूप में राजश्री राठौड़ को नियुक्त किया गया योग शिविर में रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क 8253015701 9424046937
: रतलाम में 13 वी जूनियर मिस्टर इंडिया राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा
Sat, Mar 4, 2023
13 वी जूनियर मिस्टर इंडिया राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा 4 एवं 5 मार्च 2023 को रतलाम में होने जा रही है। इस कार्यक्रम को लेकर आज 3 मार्च को सायं 4:00 बजे राजीव गांधी सिविक सेंटर से एक आह्वान रैली का आयोजन किया गया। । इसमें आयोजन समिति संरक्षक-चैतन्य कश्यप (विधायक)आयोजन समिति अध्यक्ष-प्रहलाद पटेल (महापौर)निवेदक-जिला बॉडी बिल्डर्स एसोसिएशन रतलाम के रितेश नाथ रेली राजीव गांधी सिविक सेंटर से प्रारंभ होकर न्यू रोड, दो बत्ती, छतरी पुल, मेहंदीकुई बालाजी, नगर निगम के सामने महल वाडा, पैलेस रोड, डालू मोदी बाजार, घास बाजार चौमुखी पुल, चांदनी चौक, तोपखाना, हरदेव लाला की पीपली, रानी जी का मंदिर धान मंडी से होते हुए शहर सराय, सैलाना बस स्टैंड, चेतक ब्रिज के ऊपर से होते हुए राम मंदिर रोड से विधानसभा ग्रह पर समापन हुई! इसमें सर्वप्रथम महापौर प्रहलाद पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया साथ में बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन रतलाम के अध्यक्ष रितेश नाथ भगत सिंह भदौरिया सोनू यादव राकेश मिश्रा नीलेश पटेल,रवि निंदाने, मोहित काला आदि उपस्थित थे। रैली के प्रभारी रामबाबू शर्मा रहे।
नेशनल बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा 4 व 5 मार्च मुख्यमंत्री ट्रॉफी का शुभारंभ सुबह 10 बजे रुद्र पैलेस में करेगे कैबिनेट मंत्री मोहन यादव शहर के लोकप्रिय विधायक एवं आयोजन समिति के संरक्षक चेतन जी कश्यप लोकप्रिय महापौर आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रहलाद पटेल आज प्रहलाद पटेल मित्र मंडल एवं जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में वाहन रैली निकालकर खेल प्रेमी जनता को आयोजन में सम्मिलित होने के लिये न्योता दिया गया विशेष आकर्षण 5 मार्च को 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक विधायक सभागृह में राष्ट्रीय जूनियर, मास्टर्स, दिव्यांग व महिलाओं के आयोजन होंगे ।माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने 7 से 9 के बीच मे वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजन में शामिल होंगे। आयोजन समिति के नीलेश पटेल, सोनू यादव, राकेश मिश्रा ,मयूर पुरोहित, नीलेश गांधी, मोहित काला, बलवंत भाटी, रवि निंदाने, रामबाबू शर्मा ,जिला बॉडी बिल्डर्स एसोसिएशन के रितेश नाथ, प्रवीण सोनी, भगतसिंह भदौरिया, कुलदीप त्रिवेदी, मुबारिक खान, गोविंद काकानी ने आयोजन को भव्य बनाने की अपील की है ये जानकारी आशीष वर्मा ने दी।