: हर हर महादेव उद्गोष के साथ शहनाज अख्तर के भजनों पर झूम उठा रतलाम
Sun, Jun 11, 2023
रतलाम। रतलाम में पहली बार ये भगवा रंग..फेम गायिका शहनाज अख्तर की शनिवार रात हुई भजन संध्या ने समा बांध दिया। मंच पर आते ही गायिका शहनाज अख्तर ने जय भवानी रतलामी, जय श्री राम, हर हर महादेव, जय श्री महाकाल का उद्गोश किया तो पूरा माहौल धर्ममय हो गया। हजारों की संख्या में उपस्थित शहरवासी बाबा महाकाल, माता रानी के भजनों पर झूम उठे।
रतलाम जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव प्रकाश प्रभु राठौड़ परिवार द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी विशुद्धानंद गिरी परमहंस 1008 अखंड परम धाम आश्रम नागेश्वर रोड बदनावर धार मध्य प्रदेश हरिद्वार रहे। मंच पर स्थापित भगवान भोलेनाथ की मूर्ति पर स्वामी श्री विशुद्धानंद गिरी परमहंस 1008, गायिका शहनाज अख्तर एवं प्रकाश प्रभु राठौड़ परिवार सदस्यों ने पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना की।
मुख्य रूप से रतलाम महापौर प्रहलाद पटेल, सनातन सोशल ग्रुप संयोजक मुन्नालाल शर्मा, अध्यक्ष अनिल पुरोहित, राजेश दवे, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, संजय दवे, बजरंग पुरोहित, आयोजक प्रकाश प्रभु राठौड़ ने स्वामी जी एवं गायिका शहनाज अख्तर का स्वागत किया। इस दौरान रतलाम शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, कार्यवाहक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना, बसंत पंड्या, कोमल धुर्वे, विजय सिंह चौहान, गायत्री परिवार के विवेक चौधरी, विकास शैवाल, जितेंद्र ठन्ना आदि बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे। संचालन इंदौर से आए दिनेश दवे ने किया।
रात 1 बजे तक चली भजन संध्या
: शुरुआत में गणेश वंदना के बाद गायिका शहनाज अख्तर ने बाबा महाकाल के भजनों के साथ म्हारे अंगना पधारो महारानी, मैया के दिवानों ने दरबार सजाया है...,छुम छुम छनन बाजे मैया पाओ पैजनिया…ये भगवा रंग …आदि भजनों की सुमधुर प्रस्तुति देकर ऐसा समा बांधा की मौजूद हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरुष एवं युवा झूम उठे। रात 1 बजे तक चली भजन संध्या ने पूरा माहौल धर्ममय कर दिया। गायिका शहनाज अख्तर ने भजनों के दौरान सनातन धर्म की जय का उद्गोष भी कराते हुए आयोजक प्रकाश प्रभु राठौड़ परिवार को धन्यवाद दिया कि आज में इनकी वजह से आप सब के बीच मे हूं। गायिका शहनाज अख्तर के साथ सिंगर मोहित यादव, ये भगवा रंग गाने के म्यूजिक डायरेक्टर प्रतीक श्रीवास्तव एवं टीम ने प्रस्तुति दी।
उज्जैन महाकाल लोक की यात्रा कराएंगे निशुल्क
: भजन संध्या के दौरान जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष प्रकाश प्रभु राठौड़ ने घोषणा की आगामी सावन माह के प्रत्येक सावन सोमवार को उनके परिवार की तरफ से उज्जैन में बाबा महाकाल एवं महाकाल लोक के दर्शन शहरवासियों को निशुल्क कराएं जाएंगे। श्रद्धालुओं को उज्जैन ले जाने और वापस लाने से लेकर भोजन की व्यवस्था उनकी तरफ से रहेगी। जो भी श्रद्धालु जाना चाहेगा उन्हें अपना पूर्व पंजीयन कराना होगा। पंजीयन शास्त्री नगर फोरलेन मुख्य मार्ग स्थित प्रकाश प्रभु राठौड़ के कार्यालय पर श्रद्धालुजन करा सकेंगे।
: रतलाम मेडिकल कॉलेज से 8 मरीजों को मिली अंग प्रत्यारोपण की स्वीकृति
Sat, Jun 10, 2023
रतलाम मेडिकल कॉलेज की संभागीय अंगदान प्रत्यारोपण प्राधिकार समिति के द्वारा एक माह में दो बार की जगह अत्यधिक आवश्यकता के कारण तीन बार बुलाई गई | 3 बैठको में मरीज अविनाश टाटावत उम्र 33 वर्ष निवासी उज्जैन (मध्य प्रदेश) का किडनी प्रत्यारोपण नडियाद (गुजरात) में किया जा रहा है |
शेष मरीजो रोहित चौहान उम्र 28 वर्ष निवासी देवास, रूबी यादव उम्र 34 वर्ष निवासी उज्जैन, जगदीश यादव उम्र 54 वर्ष निवासी देवास, कुलदीप सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी उज्जैन, लाभार्थ जैन उम्र 18 वर्ष निवासी शाजापुर , प्रहलाद ठाकुर उम्र 29 वर्ष निवासी उज्जैन, हुसैन अलावाला उम्र 42 वर्ष निवासी शाजापुर को इंदौर के अस्पतालो में किडनी प्रत्यारोपण किया जाने की स्वीकृति प्रदान की |
समिति के समक्ष किडनी दान देने व लेने वाले परिवार सदस्य ने उनके परिवार की जानकारी के सभी आवश्यक दस्तावेज बताएं |समिति ने दस्तावेज में कमियां को दूर करते हुए उसी आधार पर किडनी प्रत्यारोपण की स्वीकृति प्रदान करी |
मेडिकल कॉलेज डीन डॉ जितेंद्र गुप्ता
ने बताया कि 8 प्रकरण को अलग-अलग दिनों में आयोजित 3 बैठकों में तत्काल आवश्यकता को देखते हुए प्रकरण को सूक्ष्मता से देखकर स्वीकृति प्रदान की है|
डीन ने बताया कि इंदौर में अंगदान प्रत्यारोपण होने से आसपास के जिले के लोगों को बहुत अधिक फायदा हो रहा है |
काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव गोविंद काकानी
ने जानकारी देते हुए बताया की मरीज की गंभीर अवस्था को ध्यान देखते हुए 15 दिनों में आयोजित होने वाली बैठक इस बार माह में 3 बार आयोजित कर बैठक में उज्जैन, देवास एवं शाजापुर से आए मरीज के सभी 8 प्रकरणों को स्वीकृति प्रदान की |
रतलाम मेडिकल कॉलेज में संभागीय ऑर्गन प्रत्यारोपण प्राधिकार समिति सदस्य डीन डॉ जितेंद्र गुप्ता, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रभाकर नानावरे, मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र चौहान, सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ नीलम चार्ल्स, स्वयंसेवी संस्था काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव गोविंद काकानी, वेकअप कनेक्ट टू केयर वेलफेयर सोसाइटी की श्रीमती मनीषा ठक्कर , डॉ अतुल कुमार व नर्सिंग ऑफिसर मितीका भूरिया के सामने प्रत्यारोपण के सभी प्रकरण रखे गए |
डॉ अतुल कुमार ने
बताया कि
10 मई, 24 मई एवं 7 जून बैठको में 8 मरीजों को किडनी प्रत्यारोपण की स्वीकृति प्रदान की गई है|
संभागीय अंगदान प्राधिकार समिति रतलाम मेडिकल कॉलेज द्वारा बिना परेशानी के स्वीकृति देने पर सभी के परिवार सदस्यों ने समिति डॉक्टर एवं सदस्यों धन्यवाद अदा किया |
: रोटरी क्लब रतलाम प्राइम को महापौर ने वार्ड क्र 1 का गांधी नगर बगीचा सौपा
Fri, Jun 9, 2023
रोटरी क्लब रतलाम प्राइम द्वारा वार्ड क्र.1 अम्बेडकर उद्यान को गोद लेने का जो आवेदन 2019-20 दिया था वोह आज 2023 मै प्रकिया पूर्ण हुई वर्तमान अध्यक्ष दीपक भंशाली ने बताया की महापौर प्रहलाद पटेल निगम कमिश्नर व पार्षद श्रीमती भावना हितेश जी पैमाल द्वारा गाँधी नगर बगीचे का अनुबंध पत्र आज रोटरी क्लब रतलाम प्राइम को सौपा! क्लब ने आश्वासन दिलाया की बगीचे को स्वच्छता व सौंदर्य करण क़े ऊपर काम किया जायेगा आमजन क़े स्वास्थ्य की दृष्टि से और सभी बगीचे मै समय - समय पर मेडिकल कैंप आयोजित किये जायेंगे पूर्व अध्यक्ष प्रितेश गादिया, सौरभ छाजेड, नवदीप मूणत, आगामी अध्यक्ष हितेश सुराणा, वर्तमान कोषाध्यक्ष विनीत पिपाड़ा आदि उपस्तिथ थे प्राइम क्लब क़े मेंबर्स ने हर्ष जताया।