: एक व्यक्ति द्वारा एक पेड़ लगाने व पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई
Tue, Jun 6, 2023
5 जून 2023 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर धर्म नगरी रतलाम श्री कालिका माता मंदिर औषधीय उद्यान स्थित नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा कमिश्नर ए.पी. गहरवार वार्ड पार्षद श्रीमती स्मिता राजेश माहेश्वरी म.प्र.जन अभियान परिषद् नगर विकास प्रस्फुटन समिति वार्ड नं 36 पतंजलि युवा भारत जिलाध्यक्ष विशाल कुमार वर्मा सहजिला प्रभारी राजेश चांदवानी द्वारा पौंधा रोपण किया गया ऋषि संस्कृति योग आयुर्वेद स्वदेशी अपनाने एक व्यक्ति एक पेड़ लगाए पर्यावरण संरक्षण संवर्धन की शपथ दिलाई गई।
विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टोरेट सभाकक्ष में रतलाम नगर विधायक चेतन्य काश्यप जिला कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी पर्यावरणविद् डॉ खुशालसिंह पुरोहित द्वारा प्रकृति पर्यावरण संरक्षण संवर्धन सेवा कार्यों के लिए पतंजलि जिलाध्यक्ष विशाल कुमार वर्मा का उत्कृष्ट प्रकृति सेवक प्रशस्ति पत्र से सम्मान किया गया।
: सायबर जागरूकता, गुड टच-बेड टच तथा महिला अपराध सम्बन्धी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Mon, Jun 5, 2023
वरिष्ठ कार्यालय द्वारा सायबर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किये जाने हेतु निर्देश प्राप्त हुए थे जिसके तहत आज दिनांक को श्री मान पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम के निर्देशानुसार "Mission action on the spot " कैंप में कार्यक्रम के तहत भगत सिंग कॉलेज जावरा मे एसडीओपी जावरा रविंद्र बिलवाल, बड़ावदा थाना प्रभारी दर्शना मुजाल्दा द्वारा कैंप मे उपस्थित बालिकाओं को महिला संबंधी अपराधो की जानकारी,good touch - bed touch, यातायात नियमों की जानकारी प्रदान की साथ ही जिला साइबर सेल से विपुल भावसार, मयंक व्यास, राहुल पाटीदार द्वारा सोशल मीडिया के गलत प्रयोग से होने वाले नुकसान, बैंक फ्राड, साइबर क्राइम से किस तरह बचा जा सकता है कि विस्तृत जानकारी दी गई। बालिकाओं द्वारा सेल्फ डिफेंस एवं पुलिस कार्यवाही से संबंधित पुलिस से प्रश्न उत्तर किए जिनके जवाब बालिकाओ को दिए गए।
: वर्ष 2023-24 में सेतु निर्माण विभाग करेगा 6 जन उपयोगी निर्माण कार्यों पूर्ण
Thu, May 18, 2023
रतलाम 17 मई 2023/ सेतु निर्माण विभाग द्वारा रतलाम संभाग में जारी वित्तीय वर्ष 2023-24 में जनउपयोगी 6 निर्माण कार्यों को पूर्ण कर लिया जाएगा। बताया गया है कि जारी वित्तीय वर्ष में विभाग जिन कार्यों को पूर्ण करेगा उनमें जिले के जावरा शहर में रेलवे समपार क्रमांक 177 पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण, रतलाम बाजना बांसवाड़ा मार्ग में तेलनी नदी पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण, सैलाना शिवगढ़ रावटी मार्ग में झामड नदी पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण जिले के राजाखेड़ी सरसी ना मली मार्ग में मलेनी नदी पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण भैंसा डाबर मशहूर मार्ग में मलेनी नदी पर जल मगनीय पुल का निर्माण पटवा रतलाम शहर में रेलवे समपार क्रमांक 81 सुभाष नगर फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण शामिल है
विगत 5 वर्षों में सेतु संभाग रतलाम ने 3 कार्यों को पूर्ण किया है इनमें जावरा शहर के रपट रोड, हाथीखाना पर पुल निर्माण तथा सु खेड़ा गांव में पुल निर्माण शामिल है जावरा शहर में रेलवे सड़क क्रमांक 177 का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है जिससे संपूर्ण शहर लाभान्वित होगा