Breaking News
जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों ने माताजी के चित्र पर अर्पित की पुष्पांजलि ट्रैक पर फंसी कार, नशे में गेटमैन, नहीं खोली फाटक, ट्रेन ने कार को मारी टक्कर : Video दुकान संचालक पर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज धर्म, तपस्या और समाजसेवा के कार्यों में रहा उल्लेखनीय योगदान
जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | स्व.तेजकुंवर बाई काश्यप को दी श्रद्धांजलि : वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों ने माताजी के चित्र पर अर्पित की पुष्पांजलि | रेलवे सुरक्षा में बड़ी चूक : ट्रैक पर फंसी कार, नशे में गेटमैन, नहीं खोली फाटक, ट्रेन ने कार को मारी टक्कर : Video | 3 वर्षीय मासूम की मौत का मामला : दुकान संचालक पर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज | समाजसेवा की प्रेरणा स्रोत तेजकुंवर बाई काश्यप : धर्म, तपस्या और समाजसेवा के कार्यों में रहा उल्लेखनीय योगदान | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | स्व.तेजकुंवर बाई काश्यप को दी श्रद्धांजलि : वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों ने माताजी के चित्र पर अर्पित की पुष्पांजलि | रेलवे सुरक्षा में बड़ी चूक : ट्रैक पर फंसी कार, नशे में गेटमैन, नहीं खोली फाटक, ट्रेन ने कार को मारी टक्कर : Video | 3 वर्षीय मासूम की मौत का मामला : दुकान संचालक पर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज | समाजसेवा की प्रेरणा स्रोत तेजकुंवर बाई काश्यप : धर्म, तपस्या और समाजसेवा के कार्यों में रहा उल्लेखनीय योगदान |

जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral

Raj Kumar Luniya

Sun, Oct 18, 2026

जिला जेल में बंद बहुचर्चित डबल मर्डर के आरोपी और हिस्ट्रीशीटर राहुल जाट के फिनाइल पीने की हालिया घटना ने जेल की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को एक बार फिर कटघरे में खड़ा कर दिया है। जेल की चारदीवारी में रहते हुए बंदियों की कड़ी निगरानी के दावों के बीच घटी इस घटना से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। वहीं, इस मामले में महिला अधिवक्ता को लेकर जेल प्रशासन द्वारा दिए गए बयान ने विवाद को नया मोड़ दे दिया है, जिसे लेकर सवाल उठ रहे हैं कि क्या प्रशासन अपनी सुरक्षा खामियों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहा है।

सफाई के दौरान फिनाइल तक कैसे पहुंचा शातिर बंदी ? जानकारी के अनुसार, जिला जेल में सफाई कार्य के दौरान हिस्ट्रीशीटर राहुल जाट ने सफाई में उपयोग होने वाला फिनाइल छीनकर पी लिया। गंभीर बात यह है कि जिस बंदी पर हत्या और जेल से ही साजिश रचने जैसे आठ संगीन मामले दर्ज हैं, उस पर सुरक्षा प्रहरियों की पर्याप्त नजर क्यों नहीं थी ? खतरनाक व रासायनिक पदार्थों को ऐसे बंदियों की पहुंच से दूर क्यों नहीं रखा गया, यह अब जांच का मुख्य विषय है।

जेल में कसरत का वीडियो, पहले भी लग चुके हैं आरोप : यह पहला मामला नहीं है जब राहुल जाट को लेकर जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हुए हों:

  • वायरल वीडियो: जावरा उपजेल में रहने के दौरान राहुल जाट का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह जेल बैरक में तेल की केन उठाकर कसरत करता और टीवी के सामने संगीत की धुन पर व्यायाम करता दिखा था। जेल में मोबाइल कैसे पहुंचा और वीडियो किसने बनाया, इस पर संशय बना हुआ है।

  • हत्या की साजिश: दिसंबर 2020 में सैलाना बायपास स्थित ढाबा संचालक विवाद मामले में सैलाना जेल में रहते हुए राहुल पर अपने साथियों के जरिए संचालक के भाई की हत्या की साजिश रचने के आरोप लगे थे।

  • फोन पर जान से मारने की धमकी: मई माह में जावरा उपजेल में बंद रहने के दौरान उस पर बदनावर की एक महिला को जमीन विवाद में कॉन्फ्रेंस कॉल पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगा था।

Tags :

HOME_DEPARTMENT_M.P

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें