Breaking News
5 अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार, दो वाहन जब्त दो पुलिसकर्मी के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार से नवाजे जाएंगे अपहरण, खाकी पर हमला, काल बनी रफ्तार, तस्करों पर शिकंजा, जुए पर कार्रवाई, मौत तीन स्थानों पर कॉमर्शियल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को हरी झंडी विचारों का अनुसरण ही सच्ची श्रद्धांजलि : प्रदीप उपाध्याय विसर्जन जुलूस पर रार, सुरक्षा अलर्ट में 5 कंपनियां तैनात रतलाम में एयरपोर्ट की तैयारी, कैबिनेट ने दी प्रस्ताव को हरी झंडी Video विघ्नहर्ता के नाम पर फूहड़ धुनों पर आधी रात तक थिरक रहे कदम गुमटी हटवाकर मार्ग कराया सुगम : Video धौलावड़ डेम का पानी सिर्फ पेयजल के लिए सुरक्षित, पंप मिले तो होंगे जब्त
अवैध LNG रिफिलिंग का भंडाफोड़ : 5 अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार, दो वाहन जब्त | उत्कृष्ट पुलिसिंग का सम्मान : दो पुलिसकर्मी के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार से नवाजे जाएंगे | Crime Report : अपहरण, खाकी पर हमला, काल बनी रफ्तार, तस्करों पर शिकंजा, जुए पर कार्रवाई, मौत | महापौर परिषद का बड़ा फैसला : तीन स्थानों पर कॉमर्शियल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को हरी झंडी | दीनदयाल जयंती : विचारों का अनुसरण ही सच्ची श्रद्धांजलि : प्रदीप उपाध्याय | ​पैलेस मैदान छावनी में तब्दील : विसर्जन जुलूस पर रार, सुरक्षा अलर्ट में 5 कंपनियां तैनात | औद्योगिक निवेश को मिलेगी नई उड़ान : रतलाम में एयरपोर्ट की तैयारी, कैबिनेट ने दी प्रस्ताव को हरी झंडी Video | पवित्र त्योहार पर मनोरंजन का ग्रहण : विघ्नहर्ता के नाम पर फूहड़ धुनों पर आधी रात तक थिरक रहे कदम | बस स्टैंड के अतिक्रमण पर चला पुलिस का डंडा : गुमटी हटवाकर मार्ग कराया सुगम : Video | कलेक्टर के निर्देश : धौलावड़ डेम का पानी सिर्फ पेयजल के लिए सुरक्षित, पंप मिले तो होंगे जब्त | अवैध LNG रिफिलिंग का भंडाफोड़ : 5 अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार, दो वाहन जब्त | उत्कृष्ट पुलिसिंग का सम्मान : दो पुलिसकर्मी के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार से नवाजे जाएंगे | Crime Report : अपहरण, खाकी पर हमला, काल बनी रफ्तार, तस्करों पर शिकंजा, जुए पर कार्रवाई, मौत | महापौर परिषद का बड़ा फैसला : तीन स्थानों पर कॉमर्शियल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को हरी झंडी | दीनदयाल जयंती : विचारों का अनुसरण ही सच्ची श्रद्धांजलि : प्रदीप उपाध्याय | ​पैलेस मैदान छावनी में तब्दील : विसर्जन जुलूस पर रार, सुरक्षा अलर्ट में 5 कंपनियां तैनात | औद्योगिक निवेश को मिलेगी नई उड़ान : रतलाम में एयरपोर्ट की तैयारी, कैबिनेट ने दी प्रस्ताव को हरी झंडी Video | पवित्र त्योहार पर मनोरंजन का ग्रहण : विघ्नहर्ता के नाम पर फूहड़ धुनों पर आधी रात तक थिरक रहे कदम | बस स्टैंड के अतिक्रमण पर चला पुलिस का डंडा : गुमटी हटवाकर मार्ग कराया सुगम : Video | कलेक्टर के निर्देश : धौलावड़ डेम का पानी सिर्फ पेयजल के लिए सुरक्षित, पंप मिले तो होंगे जब्त |

तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ

Raj Kumar Luniya

Wed, Aug 19, 2026

रोटरी क्लब रतलाम प्राइम के वर्ष 2026-27 का स्थापना समारोह स्थानीय श्रीजी पैलेस में उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में गौरव ऐरन ने अध्यक्ष तथा विकास छाजेड़ ने सचिव पद की शपथ ग्रहण की। स्थापना अधिकारी पीडीजी डॉ. गजेंद्र नारंग ने नवीन पदाधिकारियों एवं विभिन्न सेवा समितियों के अध्यक्षों को दायित्वों की शपथ दिलाई।

समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, भारत माता एवं पॉल हैरिस के चित्र पर माल्यार्पण तथा राष्ट्रगान के साथ हुआ। कोकिला डांस क्लास के बच्चों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि संस्कार कोठारी, विशिष्ट अतिथि मुकेश साहू, मुख्य वक्ता धारा पांडेय, सहायक मंडलाध्यक्ष माणिक डांगे एवं पूर्व अध्यक्ष मनोज सिंघावत सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

नवीन अध्यक्ष गौरव ऐरन ने कहा कि यदि किसी के जीवन में अच्छा बदलाव नहीं ला सकते तो जीवन में हमारी उपस्थिति का कोई अर्थ नहीं है। उन्होंने सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की प्रतिबद्धता जताई। सचिव विकास छाजेड़ ने नवीन रोटरी वर्ष की थीम ‘एलीवेट’ की जानकारी देते हुए सेवा, नेतृत्व और सामाजिक सहभागिता को नए स्तर पर ले जाने की बात कही।

नवीन सत्र की शुरुआत सेवा कार्य से करते हुए क्लब की ओर से तीन जरूरतमंद दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। इनमें एक ट्राइसाइकिल हिरेन्द्र परमार ने अपने पिता की पुण्य स्मृति में सेवा स्वरूप प्रदान की।

समारोह में उपाध्यक्ष अंकित जैन एवं वैभव कटारिया, कोषाध्यक्ष मयंक पाठक, सह-कोषाध्यक्ष मिलेश कटकानी, सहसचिव अनूप मूणत, कार्यकारी सचिव डॉ. रोनक जैन एवं सार्जेंट एट आर्म्स हिरेन्द्र परमार सहित विभिन्न पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम में क्लब की पिछली गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी स्लाइड शो के माध्यम से दी गई तथा आगामी सेवा प्रकल्पों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई।

कार्यक्रम का संचालन विजय जैन, शालू धूत एवं कीर्ति बड़जात्या ने किया। जनसंपर्क अधिकारी नितिका ऐरन ने आभार माना। समारोह में रोटरी सदस्य, उनके परिवारजन तथा शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Tags :

रोटरी क्लब रतलाम प्राइम

सेवा कार्य

नवीन सत्र की शुरुआत

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें