बलराम कृषि महोत्सव में उन्नत किसानों का सम्मान : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मनोज लदवे हुए शामिल
Raj Kumar Luniya
Fri, Oct 9, 2026
बलराम कृषि महोत्सव-2026 के अंतर्गत कृषि उपज मंडी रतलाम में आयोजित कार्यक्रम में जिले के उन्नतशील किसानों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मनोज लदवे भी शामिल हुए। उन्होंने कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन कर किसानों द्वारा अपनाई जा रही आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों की जानकारी ली।
कार्यक्रम को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने रतलाम की कृषि संभावनाओं की सराहना करते हुए कहा कि रतलाम की धरती अद्भुत है। यहां के किसान खेती में बदलाव करते हुए विभिन्न प्रकार की फसलों और कृषि गतिविधियों को अपना रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने जिले के उन्नतशील किसानों रेखा व्यास, कन्हैयालाल पाटीदार, धर्मेंद्र जाट, प्रवीण सिंह और दिलीप पाटीदार से सीधा संवाद किया। किसानों ने आधुनिक खेती, बागवानी, दुग्ध उत्पादन और दूध प्लांट सहित विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे नवाचारों की जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री ने किसानों के अनुभवों और प्रयासों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
आधुनिक कृषि तकनीकों की दी जानकारी : बलराम कृषि महोत्सव के माध्यम से किसानों को आधुनिक खेती, जैविक एवं प्राकृतिक कृषि पद्धतियों और शासन की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी दी गई। कृषि प्रदर्शनी में विभिन्न तकनीकों और नवाचारों के माध्यम से किसानों को खेती में बदलाव तथा उत्पादन बढ़ाने के प्रयासों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में उन्नत किसानों का सम्मान और मुख्यमंत्री का किसानों से सीधा संवाद प्रमुख आकर्षण रहा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री एवं शहर विधायक चैतन्य काश्यप, जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे, ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, अपेक्स बैंक चेयरमैन महेंद्र यादव, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कपिल यादव, महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शंकरलाल पाटीदार, भाजपा नेता हरिराम शाह, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रामसिंह सिसोदिया, जिला महामंत्री बद्रीलाल चौधरी और मंडल उपाध्यक्ष पुष्कर द्विवेदी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

उक्त जानकारी भाजपा किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी राकेश पांचाल द्वारा दी गई।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन