Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

विकास की तेज रफ्तार : महापौर ने वार्ड 26 और 30 में दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात

Raj Kumar Luniya

Wed, Dec 31, 2025

शहर के विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की कड़ी में मंगलवार को महापौर प्रहलाद पटेल ने वार्ड क्रमांक 26 और 30 में विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। इन क्षेत्रों में लाखों रुपये की लागत से ड्रेनेज, पेयजल और सौंदर्यीकरण के कार्य पूर्ण किए जा रहे हैं।

​वार्ड 26 : 11 लाख की लागत से बनेगी नाली

​वार्ड क्रमांक 26 के रत्नेश्वर मुख्य मार्ग पर जल निकासी की समस्या को दूर करने के लिए 11.00 लाख रुपये की लागत से नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। महापौर प्रहलाद पटेल ने क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती उमा डोई एवं पूर्व एमआईसी सदस्य मंगल लोढ़ा की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन किया। इस दौरान महापौर ने नागरिकों से अपील की कि नगर निगम अपना कर्तव्य निभा रहा है, लेकिन शहर को स्वच्छ बनाए रखने में नागरिक भी अपना सक्रिय सहयोग दें।

​वार्ड 30 : नमो पार्क और शुद्ध पेयजल की सौगात

​महापौर ने वार्ड क्रमांक 30 में पार्षद श्रीमती शबाना के साथ मिलकर विकास कार्यों की झड़ी लगा दी। लोटस कॉलोनी में नवनिर्मित 'नमो पार्क', महावीर नगर में मजारे ऐ अमन कब्रिस्तान में नवीन चबूतरा और पानी की टंकी परिसर में इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक कार्य का लोकार्पण किया गया।

​क्षेत्र के लिए सबसे बड़ी राहत लोटस कॉलोनी में बिछाई गई नवीन पेयजल पाइप लाइन रही, जिसका शुभारंभ महापौर ने वॉल्व खोलकर किया। अब महावीर नगर टंकी से क्षेत्रवासियों को सुचारू पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने महापौर व पार्षद का शाल-श्रीफल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

​गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति

​इन कार्यक्रमों के दौरान भाजपा मंडल संयोजक दिनेश पटेल, वरिष्ठ नेता नरेंद्र तिवारी, रामचंद्र डोई, शेरु पठान, मनीष यादव सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक, वार्ड दरोगा और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags :

नगर_निगम_रतलाम

MUNCIPAL_CORPORATION_RATLAM

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें