Breaking News
अवैध शराब सिंडिकेट का भंडाफोड़ : 25 लाख रुपए की जब्ती, 4 तस्कर गिरफ्तार | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | अवैध शराब सिंडिकेट का भंडाफोड़ : 25 लाख रुपए की जब्ती, 4 तस्कर गिरफ्तार | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत |

नशा मुक्त भारत अभियान के 5 वर्ष पूर्ण : सार्वजनिक स्थान पर दिलाई नशामुक्ति की शपथ

Raj Kumar Luniya

Thu, Nov 20, 2025

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा जिला प्रशासन रतलाम द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान (NMBA) के सफल पाँच वर्ष पूर्ण होने पर कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राष्ट्रीय जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने रेडक्रॉस सोसायटी रतलाम के अध्यक्ष श्री प्रीतेश गादिया एवं अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में सभी प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई।

इसके साथ ही, जिला पंचायत की सीईओ वैशाली जैन ने जनसुनवाई के दौरान उपस्थित जनसमुदाय एवं अधिकारियों को भी नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य : अभियान की 5 वर्ष की उपलब्धियों को रेखांकित करना, सामुदायिक भागीदारी बढ़ाना, युवाओं को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराना, विद्यालयों, कॉलेजों, विश्वविद्यालय परिसरों तथा समुदायों में जागरूकता को सशक्त बनाना रहा।

सभी उपस्थित जनों ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया : “मैं स्वयं नशामुक्त रहूंगा/रहूँगी और अपने परिवार, समाज तथा राष्ट्र को नशामुक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास करूँगा/करूँगी।”

कार्यक्रम में एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती राधा मंहत, सामाजिक न्याय उपसंचालक श्रीमती संध्या शर्मा, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक एवं नोडल अधिकारी श्री रत्‍नेश विजयवर्गीय, सहित अनेक अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags :

कलेक्टर_रतलाम

नशा मुक्त भारत अभियान

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें