Breaking News
दीनदयाल जयंती : विचारों का अनुसरण ही सच्ची श्रद्धांजलि : प्रदीप उपाध्याय | ​पैलेस मैदान छावनी में तब्दील : विसर्जन जुलूस पर रार, सुरक्षा अलर्ट में 5 कंपनियां तैनात | औद्योगिक निवेश को मिलेगी नई उड़ान : रतलाम में एयरपोर्ट की तैयारी, कैबिनेट ने दी प्रस्ताव को हरी झंडी Video | पवित्र त्योहार पर मनोरंजन का ग्रहण : विघ्नहर्ता के नाम पर फूहड़ धुनों पर आधी रात तक थिरक रहे कदम | बस स्टैंड के अतिक्रमण पर चला पुलिस का डंडा : गुमटी हटवाकर मार्ग कराया सुगम : Video | कलेक्टर के निर्देश : धौलावड़ डेम का पानी सिर्फ पेयजल के लिए सुरक्षित, पंप मिले तो होंगे जब्त | सेवा संकल्प अभियान : जिले के 50 सार्वजनिक स्थानों पर 6 लाख दीपक प्रज्वलित | CBN का बड़ा एक्शन : 340 किलो डोडा चूरा के साथ लग्जरी टाटा हैरियर कार भी जब्त | सोलर प्लांट में चोरी का खुलासा : केबल जलाकर बेचते, 1.35 लाख के कॉपर के साथ गिरफ्तार | सुंदरकांड पाठ के साथ गूंजे जयकारे : खंडित की गई हनुमान प्रतिमा की जगह नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा Video | दीनदयाल जयंती : विचारों का अनुसरण ही सच्ची श्रद्धांजलि : प्रदीप उपाध्याय | ​पैलेस मैदान छावनी में तब्दील : विसर्जन जुलूस पर रार, सुरक्षा अलर्ट में 5 कंपनियां तैनात | औद्योगिक निवेश को मिलेगी नई उड़ान : रतलाम में एयरपोर्ट की तैयारी, कैबिनेट ने दी प्रस्ताव को हरी झंडी Video | पवित्र त्योहार पर मनोरंजन का ग्रहण : विघ्नहर्ता के नाम पर फूहड़ धुनों पर आधी रात तक थिरक रहे कदम | बस स्टैंड के अतिक्रमण पर चला पुलिस का डंडा : गुमटी हटवाकर मार्ग कराया सुगम : Video | कलेक्टर के निर्देश : धौलावड़ डेम का पानी सिर्फ पेयजल के लिए सुरक्षित, पंप मिले तो होंगे जब्त | सेवा संकल्प अभियान : जिले के 50 सार्वजनिक स्थानों पर 6 लाख दीपक प्रज्वलित | CBN का बड़ा एक्शन : 340 किलो डोडा चूरा के साथ लग्जरी टाटा हैरियर कार भी जब्त | सोलर प्लांट में चोरी का खुलासा : केबल जलाकर बेचते, 1.35 लाख के कॉपर के साथ गिरफ्तार | सुंदरकांड पाठ के साथ गूंजे जयकारे : खंडित की गई हनुमान प्रतिमा की जगह नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा Video |

अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह

Raj Kumar Luniya

Sat, Jun 27, 2026

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह शनिवार को झाबुआ प्रवास के दौरान रतलाम स्थित सर्किट हाउस पहुंचे। यहाँ उन्होंने शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याएं और सुझाव सुने तथा संगठन की मजबूती व एकजुटता पर विशेष बल दिया।

​आगामी चुनाव में जीत का भरोसा, गुटबाजी दूर करने की नसीहत : सर्किट हाउस में एकत्रित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की असली ताकत है। सभी को आपसी मतभेद भुलाकर मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने भरोसा जताया कि यदि संगठन पूरी एकजुटता के साथ मैदान में उतरता है, तो आगामी चुनाव में कांग्रेस ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए अपनी सीट सुनिश्चित करेगी।

​राम मंदिर चंदा मामले पर सरकार को घेरा, चलाएंगे जनजागरण अभियान : ​अपने संबोधन में दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर चंदा प्रकरण का प्रमुखता से उल्लेख किया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी अब घर-घर जाकर कथित "चंदा चोरों" के खिलाफ एक बड़ा जनजागरण अभियान शुरू करने जा रही है।

​मैं स्वयं अपने घर पर चंदा चोर संगठन का प्रवेश निषेध' का बैनर लगाऊंगा। जो भी देशभक्त और रामभक्त इस अभियान से जुड़ना चाहता है, वह भी अपने घर पर स्वेच्छा से ऐसा बैनर लगा सकता है : दिग्विजय सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री

​दिग्गज कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही भारी मौजूदगी : ​इस अवसर पर रतलाम के कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष हर्ष विजय गहलोत, राम चौधरी, लक्की शुक्ला, कमरुद्दीन कछवाया और पूर्व विधायक पारस सकलेचा उपस्थित रहे।

Tags :

चंदा चोरों का प्रवेश निषेध

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह

रतलाम स्थित सर्किट हाउस

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें