Breaking News
अवैध शराब सिंडिकेट का भंडाफोड़ : 25 लाख रुपए की जब्ती, 4 तस्कर गिरफ्तार | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | अवैध शराब सिंडिकेट का भंडाफोड़ : 25 लाख रुपए की जब्ती, 4 तस्कर गिरफ्तार | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत |

: मुख्यमंत्री श्री चौहान के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों हेतु किया स्थल निरीक्षण

admin

Sun, Apr 2, 2023

रतलाम 1 अप्रैल 2023/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के आगामी 8 अप्रैल को प्रस्तावित शहर आगमन के दृष्टिगत प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। शनिवार को प्रातः विधायक श्री चैतन्य काश्यप, श्री राजेंद्र सिंह लुनेरा  तथा कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया गया जहां पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके बाद दोपहर में कलेक्टर द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ बहुगुणा, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिड़े, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील पाटीदार तथा विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारियों को लेकर स्थल निरीक्षण किए गए।

विधायक श्री काश्यप, कलेक्टर श्री सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक श्री बहुगुणा तथा अधिकारियों द्वारा स्थानीय नेहरू स्टेडियम का निरीक्षण किया गया जहां पर महिला सम्मेलन आयोजित किया जा सकता है। स्टेडियम के अंदर के भाग के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर द्वारा विद्युत वितरण कंपनी को कुछ पोल हटाने के निर्देश दिए गए। स्टेडियम मार्केट से लगे हिस्से में निर्गमन द्वार बनाने के लिए नगर निगम के आयुक्त श्री ए.पी. सिंह गहरवार को निर्देशित किया गया। ग्राउंड में बैठक व्यवस्था, कुर्सियों का इंतजाम, सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, ग्रीन रूम निर्माण, सफाई इत्यादि के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री द्वारा किए जाने वाले विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास हेतु स्थल चिन्हित किया गया। व्यवस्थाओं के संबंध में विधायक  तथा कलेक्टर द्वारा गहन चर्चा की गई। विधायक तथा अधिकारियों द्वारा स्थानीय आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज ग्राउंड का भी निरीक्षण किया गया जहां पर प्रबुद्धजनों, गणमान्य नागरिकों के साथ मुख्यमंत्री का संवाद होगा। इसके अलावा बंजली हवाई पट्टी पहुंचकर निरीक्षण किया गया।

इस दौरान एसडीएम श्री संजीव पांडे, श्री निर्मल कटारिया, श्री मनोहर पोरवाल, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री अनुराग सिंह, नगर निगम के कार्यपालन यंत्री श्री मोहम्मद हनीफ शेख, श्री सुरेश व्यास, श्री जी.के. जायसवाल, श्री श्याम सोनी, उपायुक्त श्री विकास सोलंकी, अधीक्षण यंत्री विद्युत श्री सुरेश वर्मा, जन अभियान परिषद जिला समन्वयक श्री रत्नेश विजयवर्गीय, परियोजना अधिकारी शहरी विकास श्री अरुण पाठक, सीएसपी श्री हेमंत चौहान, एनआरएलएम जिला प्रबंधक श्री हिमांशु शुक्ला, स्टेशन रोड थाना प्रभारी श्री किशोर पाटनवाला, औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी श्री राजेंद्र वर्मा आदि उपस्थित थे।

https://youtu.be/G6-70m4UBj0

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें