Breaking News
अवैध शराब सिंडिकेट का भंडाफोड़ : 25 लाख रुपए की जब्ती, 4 तस्कर गिरफ्तार | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | अवैध शराब सिंडिकेट का भंडाफोड़ : 25 लाख रुपए की जब्ती, 4 तस्कर गिरफ्तार | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत |

: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्‍न कार्यक्रमों का आयोजन 

admin

Thu, Mar 9, 2023

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सप्‍ताह का आयोजन किया गया जिसमें 01 से 09 मार्च, 2023  तक प्रतिदिन महिला शिक्षा, सशक्तिकरण, वित्तीय साक्षरता, आत्‍मरक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य एवं स्‍वच्‍छता विषय में कार्यक्रम ओयाजित किए गए। 

01 मार्च, 2023 को अधिकारी क्‍लब रतलाम, रेलवे छात्रावास इंदौर, सामुदायिक भवन उज्‍जैन में रंगोली एवं मेंहदी प्रतियोगिता,  02 मार्च 2023 को आत्‍मरक्षा प्रशिक्षण एवं व्‍याखान का आयोजन अधिकारी क्‍लब रतलाम में किया गया। महिलाओं को वित्तीय साक्षरता एवं बैंकों में महिलाओं के लिए क्‍या-क्‍या सुविधाएं प्रदान की जाती है इस विषय में  एक्सिस बैंक एवं बैंक ऑफ बड़ौदा के विशेषज्ञों द्वारा मंडल कार्यालय रतलाम समिति कक्ष में शिक्षाप्रद जानकारी दी गई। इन आयोजनों में महिला कर्मियों के साथ ही साथ महिला कर्मियों की बालिकाएं भी शामिल हुई । अधिकारी क्‍लब रतलाम, रेलवे छात्रावास इंदौर एवं सामुदायिक भवन उज्‍जैन में स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण शिविर एवं कार्यशाला का आयोजन कि महिला कर्मियों की स्‍वास्‍थ्‍य जांच तथा स्‍वास्‍थ्‍य एवं स्‍वच्‍छता विषय पर व्‍याख्‍यान का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्‍या में महिला कर्मी शामिल हुईं। रतलाम मंडल की महिला कर्मियों द्वारा मंडल कार्यालय रतलाम एवं रतलाम स्‍टेशन पर महिला सशक्तिकरण विषय पर नुक्‍कड़ नाटक का आयोजन किया गया। 

09 मार्च, 2023 को मंडल कार्यालय रतलाम के अधिकारी क्‍लब में समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें रतलाम मंडल ललितकला एवं सांस्‍कृतिक संघ एवं कार्मिक विभाग द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

इस कार्यक्रम के दौरान पश्चिम रेलवे महिला कल्‍याण संगठन रतलाम मंडल की अध्‍यक्षा श्रीमती सपना अग्रवाल द्वारा वर्ष भर में उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाली विभिन्‍न विभागों की कुल 17 महिला कर्मचारियो को तथा मंडल रेल प्रबंधक श्री रजनीश कुमार द्वारा सप्‍ताह के दौरान विभिन्‍न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्‍थान प्राप्‍त करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्‍कृत किया गया। 

कार्यक्रम के दौरान मंडल रेल प्रबंधक श्री रजनीश कुमार, पश्चिम रेलवे महिला कल्‍याण संगठन रतलाम मंडल की अध्‍यक्षा श्रीमती सपना अग्रवाल, अपर मंडल रेल प्रबंधक, पश्चिम रेलवे महिला कल्‍याण संगठन रतलाम मंडल की सचिव एवं अन्‍य सदस्‍य, सभी शाखाधिकारी एवं बड़ी संख्‍या में महिला कर्मचारी उपस्थित रहीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें