: जैन सोशल ग्रुप रतलाम झोन ने स्वतंत्रता पर्व व फेडरेशन डे साथ-साथ मनाया
Mon, Aug 14, 2023
घर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वतन्त्रता पर्व एवं जैन सोश्यल ग्रुप की स्थापना दिवस को साथ-साथ मनाया कार्यक्रम जैन दिवाकर स्मारक पर मुख्य अतिथि प्रीतेश गादिया झोन कोर्डिनेटर जयंतीलाल डांगी व सभी ग्रूप मैन ग्रेटर सेंट्रल रतनपुरी क्लासिक यूथ मैत्री शाइन संस्कार एलिट संगिनी उमंग के अध्यक्ष विनोद मेहता संजय खिमेसरा पारस मंडोत दीपक चौरडीया विकास चोपड़ा वैभव राका वैभव मेहता रीतेश मंडोत राहुल जैन रमिला सकलेचा एवं रीजन से प्रफुल्ल लौड़ा कमलेश भुपकीया सौरभ नाहर सौरभ छाजेड़ आदि द्वारा एक साथ ध्वजारोहन किया गया तत्पश्चात राष्ट्रगान नवकार महामंत्र का जाप के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई कार्यक्रम में सभी अध्यक्षों द्वारा एवं मुख्य अतिथि प्रिजन अध्यक्ष प्रीतेश गादिया द्वारा संस्था की आगामी कार्यक्रमों की जानकारी सभी सदस्यों के समस्त प्रस्तुत की गई एवं स्वतन्त्रता पर्व व फैडरेशन डे की शुभकामना प्रेषित की गई।
इस अवसर पर महिला सदस्य द्वारा बेटी बचाओ व्यसन मुक्ति जल संरक्षण आदि विषयों पर रंगोली प्रतियोगिता करी गई व बेनर प्रेजेंटेशन किया गया जिसमें प्रथम द्वितीय तृतीय को संस्था पुरस्कृत किया गया साथ ही वृक्षारोपण गौशाला पर चारा वितरण कई कार्य किए गए इस अवसर पर फेडरेशन के पूर्व उपाध्यक्ष विजेंद्र गाड़िया कांतिलाल मंडलेचा निलेश चोरड़िया भूपेंद्र दोषी संजय चपरोट अनिल कटारिया संतोष चानोदिया अरविंद कटारिया संजय लूनिया विनोद कटारिया आलोक छाजेड़ अशोक डांगी सुनील भटेवरा जयंतीलाल जैन दिनेश बम राहुल छाजेड़ अभय लोढ़ा सिद्धार्थ बोराणा दीपक सेहलोत राजेन्द्र लूनिया राकेश मोगरा अजय घोटा मनोज गुगलिया मोहित खिमेसरा पुनीत गादिया राजेन्द्र लुणावत निर्मल मेहता दिनेश बरमेचाबिंदु कटारिया रेखा लूनिया आदि पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन जयंतीलाल डांगी ने किया व आभार प्रफुल्ल लोढ़ा ने माना।
: मुख्यमंत्री का प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम : कलेक्टर, एस.पी पहुंचे बांगरोद
Sun, Jul 23, 2023
रतलाम
23
जुलाई
2023/
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के आगामी
12
अगस्त के भ्रमण के दृष्टिगत कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी व पुलिस अधिक्षक श्री सिद्धार्थ बहुगुणा ने रविवार को बांगरोद पहुंचकर सम्भावित स्थलो का जायजा लिया।
कलेक्टर व एसपी ने खेल ग्राउंड
,
श्रीराम गौशाला निरीक्षण कर आम सभा व हेलीपैड के लिए स्थान देखे। उसके पश्चात श्री बर्बरीक श्याम मंदिर पर दर्शन किए। कलेक्टर के साथ ग्रामीण एसडीएम श्री त्रिलोकचंद गौड
,
जनपद सीईओ रामपाल करजरे
,
चौकी प्रभारी अशोक दीक्षित
,
बांगरोद से उपसरपंच मनोहर मदारिया
,
समरथ पाटीदार
,
दिनेश समोत्रा
,
बालकृष्ण व्यास
,
पूर्व सरपंच आनंदीलाल मुकाती
,
प्रमोद शर्मा
,
राजेश माली
,
सचिव संतोष पाटीदार आदि उपस्थित थे।
: देश के लिए रोल मॉडल होंगे सीएम राईज स्कूल : विधायक चेतन्य काश्यप
Mon, Jul 17, 2023
रतलाम, 17 जुलाई 2023।
जिले में स्कूल चले हम अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम जिला स्तरीय सीएम राईज विनोबा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुआ। इसमें स्कूली बच्चों के साथ विधायक चेतन्य काश्यप ने मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा, जो शाजापुर के गुलाना में रखा गया था। कार्यक्रम के प्रसारण के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, पार्षद देवश्री पुरोहित भी उपस्थित रही।
इस अवसर पर विधायक श्री काश्यप ने उच्चतम अंक वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। हरियाली अमावस्या होने से स्कूल परिसर में पौधा रोपण करते हुए बच्चों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होने बताया कि रतलाम में सीएम राईज स्कूल भवन के लिए भूमि का चयन हो चुका है और निविदा भी जारी हो चुकी है। यह भवन डेढ़ साल में बनकर तैयार होगा। सीएम राईज स्कूल देश के लिए मॉडल होंगे। इनसे शिक्षा के स्तर में क्रांतिकारी बदलाव आएगा और यह निजी स्कूलों से कई गुना बेहतर होंगे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता विवेक शर्मा, संजय पांडे के साथ प्राचार्य संध्या वोरा, उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर, माध्यमिक विद्यालय प्रभारी अनिल मिश्रा, सीमा अग्निहोत्री, श्यामा वर्मा, सुनीता पंवार उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन बी.आर.सी. विवेक नागर एवं आभार प्राचार्य संध्या वोरा ने माना।