रतलाम 16 जून 2023/
मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने
‘‘
आयोग आपके द्वार कार्यक्रम’’ के तहत
16
जून को कलेक्टर कार्यालय रतलाम के सभागृह में पहले से लम्बित और नये मामलों की जनसुनवाई की। आयोग अध्यक्ष श्री मनोहर ममतानी एवं सदस्य श्री राजीव कुमार टंडन ने पक्षकारों
,
आवेदकों व जिलाधिकारियों से रूबरू होकर कुल
40
मामलों की सुनवाई की। जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी
,
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ बहुगुणा
,
अपर कलेक्टर डा
.
शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम शहर श्री संजीव पाण्डे,
एसडीएम ग्रामीण श्री त्रिलोचन गौड़
,
म
.
प्र
.
मानव अधिकार आयोग में रतलाम जिले के मामलों के प्रस्तुतकर्ता अधिकारी
,
अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों सहित मानव अधिकार हनन मामलों से संबंधित विभागों के जिलाधिकारी एवं पक्षकार
,
आवेदक भी मौजूद थे।
रतलाम की जनसुनवाई में आयोग द्वारा कुल
40
मामले सुने गये। इनमें
23
मामले पहले से लंबित थे
, 17
नये मामले आयोग को जनसुनवाई के दौरान ही प्राप्त हुए। पहले से लंबित
23
मामलों में से आयोग द्वारा
17
मामले संबंधित आवेदकों को अनुतोष (क्षतिपूर्ति) एवं सहायता राशि दिलाते हुए मौके पर ही निराकृत कर दिये गये। शेष
06
मामलों में आयोग ने संबंधित विभागाधिकारियों को और अधिक गंभीरतापूर्वक जांचकर पुनः प्रतिवेदन देने के निर्देश दिये।
इसी क्रम में जनसुनवाई के दौरान मिले
17
नये प्रकरणों में से
11
प्रकरण आयोग द्वारा कलेक्टर एवं एसपी को समुचित कार्यवाही करने का निर्देश देते हुए मौके पर ही निराकृत कर दिये और शेष
06
प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु आयोग ने संबंधित विभाग/जिलाधिकारियों को मामले के सभी पक्षों की जांचकर अगले एक माह में तथ्यात्मक प्रतिवेदन देने के निर्देश दिये