स्कूली छात्रों को बांटी गई सामग्री : पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा कार्यकाल को सराहा
Raj Kumar Luniya
Sun, Oct 11, 2026
देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जनसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “सेवा मेरा योगदान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत शनिवार को दिलीप नगर स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में स्कूल के विद्यार्थियों को सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों पर प्रकाश डाला।
ये गणमान्य जन रहे उपस्थित: इस अवसर पर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, उपाध्यक्ष प्रहलाद राठौड़, कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी तथा कार्यक्रम प्रभारी रजनीश गोयल विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा अन्य जिला व मंडल पदाधिकारी तथा पार्टी के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन