आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग
Raj Kumar Luniya
Sat, Aug 15, 2026
हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण के बाद मंच का कथित रूप से "शुद्धिकरण" किए जाने के विरोध में रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को जोरदार विरोध दर्ज कराया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा के नेतृत्व में बाजना बस स्टैंड से एक विशाल वाहन रैली निकाली गई, जो शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए धानमंडी पहुंची। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्रकरण दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।
समानता के अधिकार पर हमला: शहर अध्यक्ष : धानमंडी में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे के मंच का शुद्धिकरण किया जाना केवल एक व्यक्ति विशेष का अपमान नहीं है, बल्कि यह देश के संविधान, सामाजिक समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है। उन्होंने कहा कि ऐसी संकीर्ण मानसिकता समाज में भेदभाव और वैमनस्य को बढ़ावा देती है। संविधान हर नागरिक को बराबरी और सम्मान का अधिकार देता है, इसलिए इस कृत्य में शामिल लोगों पर बिना किसी देरी के सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
वरिष्ठ नेताओं ने की घटना की भर्त्सना : कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक पारस सकलेचा, यास्मीन शेरानी, मयंक जाट, लक्ष्मण सिंह डिंडोर, डी.पी. धाकड़ एवं जगदीश कुमावत ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। वक्ताओं ने कहा कि जाति या सामाजिक पहचान के आधार पर किसी भी प्रकार का भेदभाव लोकतंत्र के लिए अशोभनीय है।
कार्यक्रम का संचालन बसंत पांडे ने किया: बड़ी संख्या में उपस्थित रहे पदाधिकारी व कार्यकर्ता : इस अवसर पर रजनीकांत व्यास, अमर सिंह शेखावत, कमरुद्दीन कछुवाया, सलीम बागवान, कविता महावर, रानी देवड़ा, शैलेंद्र सिंह अठाना, रामचंद्र धाकड़, रवि वर्मा, इक्का बेलूत, वुसत जैदी, नितेश शर्मा, विजय उपाध्याय, प्रदीप राठौड़, रमेश पोरवाल, हरविंदर सिंह, राजेश प्रजापत, सोनू व्यास, हिम्मत जेठवारा, मोहम्मद शेरानी, वीरपाल सिंह राठौर एवं सुजीत उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tags :
आक्रोश रैली
रतलाम शहर कांग्रेस
कांग्रेस अध्यक्ष
मंच शुद्धिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन