Breaking News
दीनदयाल जयंती : विचारों का अनुसरण ही सच्ची श्रद्धांजलि : प्रदीप उपाध्याय | ​पैलेस मैदान छावनी में तब्दील : विसर्जन जुलूस पर रार, सुरक्षा अलर्ट में 5 कंपनियां तैनात | औद्योगिक निवेश को मिलेगी नई उड़ान : रतलाम में एयरपोर्ट की तैयारी, कैबिनेट ने दी प्रस्ताव को हरी झंडी Video | पवित्र त्योहार पर मनोरंजन का ग्रहण : विघ्नहर्ता के नाम पर फूहड़ धुनों पर आधी रात तक थिरक रहे कदम | बस स्टैंड के अतिक्रमण पर चला पुलिस का डंडा : गुमटी हटवाकर मार्ग कराया सुगम : Video | कलेक्टर के निर्देश : धौलावड़ डेम का पानी सिर्फ पेयजल के लिए सुरक्षित, पंप मिले तो होंगे जब्त | सेवा संकल्प अभियान : जिले के 50 सार्वजनिक स्थानों पर 6 लाख दीपक प्रज्वलित | CBN का बड़ा एक्शन : 340 किलो डोडा चूरा के साथ लग्जरी टाटा हैरियर कार भी जब्त | सोलर प्लांट में चोरी का खुलासा : केबल जलाकर बेचते, 1.35 लाख के कॉपर के साथ गिरफ्तार | सुंदरकांड पाठ के साथ गूंजे जयकारे : खंडित की गई हनुमान प्रतिमा की जगह नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा Video | दीनदयाल जयंती : विचारों का अनुसरण ही सच्ची श्रद्धांजलि : प्रदीप उपाध्याय | ​पैलेस मैदान छावनी में तब्दील : विसर्जन जुलूस पर रार, सुरक्षा अलर्ट में 5 कंपनियां तैनात | औद्योगिक निवेश को मिलेगी नई उड़ान : रतलाम में एयरपोर्ट की तैयारी, कैबिनेट ने दी प्रस्ताव को हरी झंडी Video | पवित्र त्योहार पर मनोरंजन का ग्रहण : विघ्नहर्ता के नाम पर फूहड़ धुनों पर आधी रात तक थिरक रहे कदम | बस स्टैंड के अतिक्रमण पर चला पुलिस का डंडा : गुमटी हटवाकर मार्ग कराया सुगम : Video | कलेक्टर के निर्देश : धौलावड़ डेम का पानी सिर्फ पेयजल के लिए सुरक्षित, पंप मिले तो होंगे जब्त | सेवा संकल्प अभियान : जिले के 50 सार्वजनिक स्थानों पर 6 लाख दीपक प्रज्वलित | CBN का बड़ा एक्शन : 340 किलो डोडा चूरा के साथ लग्जरी टाटा हैरियर कार भी जब्त | सोलर प्लांट में चोरी का खुलासा : केबल जलाकर बेचते, 1.35 लाख के कॉपर के साथ गिरफ्तार | सुंदरकांड पाठ के साथ गूंजे जयकारे : खंडित की गई हनुमान प्रतिमा की जगह नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा Video |

दीनदयाल जयंती : विचारों का अनुसरण ही सच्ची श्रद्धांजलि : प्रदीप उपाध्याय

Raj Kumar Luniya

Sat, Sep 26, 2026

भाजपा के पितृ पुरुष पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मनाई। दीनदयाल नगर स्थित दीनदयाल उद्यान में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय सहित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय अमर रहें के नारे लगाए।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि कार्यकर्ता पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं। वे अंत्योदय और एकात्म मानववाद के प्रणेता थे। भाजपा की सरकारें उनके आदर्शों पर चलते हुए अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि दीनदयाल जी के विचारों का अनुसरण करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

उपाध्याय ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता शासन की नीतियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में जुटे हैं। उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर भी प्रकाश डाला।

इस अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष गोविंद काकानी, प्रवीण सोनी, जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, पूर्व जिला अध्यक्ष बजरंग पुरोहित, दीनदयाल मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पंवार, मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, पार्षद संगीता सोनी सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें