Breaking News
थाने को ड्यूटी सिखा दूंगा : जिपं उपाध्यक्ष केशु निनामा समेत 25 साथियों पर FIR : Video | अवैध शराब सिंडिकेट का भंडाफोड़ : 25 लाख रुपए की जब्ती, 4 तस्कर गिरफ्तार | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | थाने को ड्यूटी सिखा दूंगा : जिपं उपाध्यक्ष केशु निनामा समेत 25 साथियों पर FIR : Video | अवैध शराब सिंडिकेट का भंडाफोड़ : 25 लाख रुपए की जब्ती, 4 तस्कर गिरफ्तार | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश |

: प्रतिबंधित पॉलीथीन निर्माण की 4 फेक्ट्रीया सील, गंदगी करने पर जुर्माना

admin

Tue, Jan 7, 2025


रतलाम 6 जनवरी । प्रतिबंधित पॉलीथीन के उपयोग एवं निर्माण पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाये जाने हेतु नगर निगम व जिला प्रशासन के संयुक्त दल ने कार्यवाही करते हुए प्रतिबंधित पॉलीथीन निर्माण की 4 फेक्ट्रीयों को सील किया। महापौर प्रहलाद पटेल ने नगर निगम व जिला प्रशासन के संयुक्त दल के साथ मेहता प्लॉस्टिक दिलीप नगर में 2 फेक्ट्री, आतुर माहेश्वरी करमदी रोड, गुरूकृपा पैकेजिंग सालाखेड़ी रोड का अवलोकन किया अवलोकन के दौरान निर्धारित मापदण्ड से कम मोटाई की पॉलीथीन निर्माण किये जाने पर फेक्ट्रीयों को सील किया गया।

महापौर प्रहलाद पटेल ने बताया कि रतलाम नगर को पूर्णतः कचरा मुक्त एवं स्वच्छ बनाने हेतु मेरे द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है जिसके तहत पाया गया कि नाले-नालियों में अधिकाधिक की संख्या में पॉलीथीन होने से वे चॉक हो रही है तथा कचरा एवं गंदगी फैल रही है साथ ही पॉलीथीन में बची हुई खाद्य सामग्री फेंकने से गौवंश इन्हे खा लेते है और उनकी मृत्यु हो जाती है। पॉलीथीन के कारण हमारी धरती मॉं प्रदूषित होती जा रही है, धरती मॉं को बचाने के लिए पॉलीथीन का निर्माण व उपयोग बंद करना होगा। शासन द्वारा 120 माईक्रॉन से कम मोटाई की पॉलीथीन का निर्माण व उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है।

उक्त कार्यवाही के दौरान एडीएम शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम अनिल भाना, तहसीलदार ऋषभ ठाकुर, स्वास्थ्य अधिकारी ए.पी. सिंह, झोन प्रभारी तरूण राठौड़, आशीष चौहान के अलावा कपील चौबे, तेजवीर चौधरी आदि उपस्थित थे।

इसके अलावा भरावा की कुई क्षेत्र में कचरा एवं गंदगी करने पर मंयक मजावदिया पर 250 रूपये का जुर्माना किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें