Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

: संयुक्त कलेक्टर श्री संजीव केशव पांडे द्वारा सुनवाई में 41 आवेदनों को निराकरण हेतु निर्देशित किया गया

admin

Thu, Jan 16, 2025

रतलाम 14 जनवरी 2025/कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में मंगलवार को सम्पन्न जिला स्तरीय जनसुनवाई में 41 आवेदन प्राप्त हुए। संयुक्त कलेक्टर श्री संजीव केशव पांडे द्वारा सुनवाई करते हुए आवेदनों पर संबंधित विभागों को निराकरण के लिए निर्देश जारी किए गए।

जनसुनवाई में ग्राम रामपुरिया के बाबूलाल पिता पूंजा जी ने आवेदन दिया कि उसकी भूमि 8 लेन मार्ग निर्माण में जाने के बाद उसके मुआवजे की राशि अन्य के खाते में त्रुटिवश चली गई है। आवेदन पर एसडीएम रतलाम शहर को कार्रवाई के लिए निर्देश जारी किए गए। जनसुनवाई में सुभाष नगर रतलाम की साबरा बी ने आवेदन दिया कि उसकी कृषि भूमि ग्राम श्यामपुर तहसील पिपलोदा में है, उसकी फार्मर आईडी श्यामपुर के पटवारी द्वारा नहीं बनाई जा रही हैं। भूमि सम्बंधी कार्य पटवारी द्वारा नहीं किया जा रहा है, पटवारी द्वारा रुपए की मांग की जाती है। आवेदक का मोबाइल नंबर भी पटवारी द्वारा ब्लैक लिस्ट में डाल दिया गया है जिससे जब भी पटवारी को फोन लगाया जाता है फोन लग नहीं पाता है आवेदन पर तहसीलदार पिपलोदा को कार्रवाई के लिए निर्देश जारी किए गए।

जनसुनवाई में ग्राम माताजी बड़ायला निवासी चुन्नीलाल ने आवेदन दिया कि वह बीपीएल राशन कार्डधारी है उसके घरेलू विद्युत मीटर पर बिल अत्यधिक आता है आवेदन पर डिविजनल इंजीनियर विद्युत को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। इसी प्रकार तेलियों की सड़क रतलाम निवासी ताराबाई ने आवेदन दिया कि उसके किराएदार द्वारा मकान के 12 हजार 217 रुपए विद्युत बिल का भुगतान नहीं किया जा रहा है। आवेदन पर एसडीएम रतलाम शहर को कार्रवाई के लिए निर्देश जारी किए गए। डोंगरे नगर की सुनीता परमार द्वारा उनके पति सुनील कुमार की बीमारी से मृत्यु की जानकारी देते हुए बताया गया कि पति केंद्रीय विद्यालय रतलाम में कार्यरत थे परंतु उनके स्थान पर अब उसके पुत्र को अनुकंपा नियुक्ति नहीं दी जा रही है आवेदन पर प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय को कार्रवाई के लिए निर्देश जारी किए गए। रतलाम के अलकापुरी निवासी सत्यनारायण शर्मा ने आवेदन दिया कि उनके साथ उनके पुत्र द्वारा गैरकानूनी और धोखाधड़ी पूर्वक कृत्य किया जा रहा है कार्रवाई की जाए, कार्रवाई के लिए आवेदन पुलिस अधीक्षक की ओर प्रेषित किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें