Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

: जनसुनवाई में आए 51 आवेदन, गोशाला रोड निवासी वृद्धा ने बेटे-बहु द्वारा प्रताड़ित करने पर दिया आवेदन

admin

Wed, Dec 18, 2024

रतलाम 17 दिसम्बर 2024/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को जिला कलेक्टर सभा कक्ष में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री राजेश बाथम, अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने जनसुनवाई करते हुए 51 आवेदनों पर निराकरण के निर्देश संबंधित विभागों को जारी किए। जनसुनवाई में एसडीएम श्री विवेक सोनकर, डिप्टी कलेक्टर सुश्री श्री राधा महंत भी उपस्थित रहे।

जनसुनवाई में गौशाला रोड रतलाम निवासी वृद्धा श्रीमती कमलेश शर्मा ने बेटे-बहु द्वारा प्रताड़ित एवं गाली गलौज करने संबंधी आवेदन दिया गया। कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक को आवेदन प्रेषित किया गया। ग्राम पलाश गुर्जरपाड़ा निवासी कालूराम निनामा ने अपनी भूमि पर शासकीय योजना के तहत हुआ निर्माण स्वीकृति के बावजूद राशि प्राप्त नहीं होने की शिकायत की। सीईओ जिला पंचायत को निराकरण के निर्देश जारी किए गए। ग्राम रामपुरिया निवासी बाबू पिता पूंजा ने आवेदन में बताया कि एक्सप्रेस वे 8 लाइन में निर्माण के दौरान उसकी भूमि ली गई है उसको मुआवजा भी मिला परंतु उक्त राशि त्रुटिवश किसी अन्य के खाते में पहुंच गई वह व्यक्ति उसकी राशि वापस नहीं कर रहा है। आवेदन पर कलेक्टर की भूअर्जन शाखा को कार्रवाई के लिए निर्देश जारी किए गए।

तहसील जावरा के ग्राम रोला की जनजाति महिला जशोदाबाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने का आवेदन दिया जिस पर जिला पंचायत को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। हॉट पिपलिया निवासी दिव्यांग हिम्मतसिंह राजपूत ने  बैटरी वाला रिक्शा उपलब्ध कराने का आवेदन दिया उसके लिए उपसंचालक सामाजिक न्याय को निर्देश जारी किए गए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें