विकास को मिली गति : शहर सराय-धानमंडी मार्ग, दिलीप नगर मुक्तिधाम का भूमि पूजन
Raj Kumar Luniya
Fri, Oct 9, 2026
नगर पालिक निगम, रतलाम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विकास एवं सौंदर्यीकरण के कार्य निरंतर जारी हैं। इसी क्रम में महापौर प्रहलाद पटेल ने वार्ड क्रमांक 35 तथा वार्ड क्रमांक 28 (दिलीप नगर) में विभिन्न निर्माण कार्यों का क्षेत्रीय पार्षदों एवं नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन किया।
वार्ड 35 में 12 लाख रुपये की लागत से होंगे विकास कार्य : वार्ड क्रमांक 35 में शहर सराय जलेबी वाली दुकान से धानमण्डी तक फुटपाथ पर पेवर ब्लॉक लगाने तथा नाहरपुरा से धानमण्डी की ओर जाने वाली सड़क के सीमेन्टीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेल ने क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती निलोफर खान एवं नागरिकों की उपस्थिति में पूजा-अर्चना की। महापौर ने बताया कि यह कार्य कुल 12 लाख रुपये की लागत से पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निगम परिषद नगर विकास के साथ नागरिकों की सुविधा के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने आमजन से शहर को स्वच्छ रखने और पेयजल का अपव्यय रोकने में सहयोग की अपील की। इस अवसर पर पार्षद कमरुद्दीन कछवाय, पूर्व पार्षद रजनीकांत व्यास, प्रदीप राठौड़, इक्का बेलूत, महेंद्र जैन, हसमतुल्लाह शेख, यूसुफ शाह, हेमंत नेका, रिजवान शेख, मुजाहिद कासिम, बंटी भाई सहित क्षेत्रीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
दिलीप नगर मुक्तिधाम में लगेंगे पेवर ब्लॉक : इसके साथ ही वार्ड क्रमांक 28 स्थित दिलीप नगर मुक्तिधाम में पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य का भी भूमि पूजन सम्पन्न हुआ। महापौर प्रहलाद पटेल ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती माया पांचाल एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में इस कार्य का शुभारंभ किया। महापौर ने कहा कि नागरिकों की मंशानुरूप निगम परिषद द्वारा प्रत्येक वार्ड में विकास कार्य कराए जा रहे हैं, और मुक्तिधाम में पेवर ब्लॉक लगने से श्रद्धालुओं एवं नागरिकों को आवागमन में सुगमता होगी।
इस दौरान एल्डरमेन नारायण सांकला, पार्षद प्रतिनिधि रमेशचंद्र पांचाल, अनिता पंवार, भगत सिंह, कांजी कटारा, महेंद्र सिंह, रुस्तम भैया, कैलाश, नरसिंह, राधेश्याम कुमावत, रवि चौहान, खेमचंद चरपोटा, कैलाश कुमावत, भीम सिंह, शांतिलाल महावर, शैतान सिंह हाडा, बाबूलाल वसुनिया, दिलीप सिंह, नागुलाल आदि उपस्थित थे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन