Breaking News
IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि |

विश्व महासागर दिवस : प्राचीन बावडी पर श्रमोत्‍सव कर किया गया स्वच्छ : Video

Raj Kumar Luniya

Sun, Jun 8, 2025

विश्व महासागर दिवस के अवसर पर प्राचीन, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व की हाथीखाना स्थित शंभुजी की बावडी पर श्रमोत्‍सव मनाकर स्‍वच्‍छ किया गया। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत म.प्र. जन अभियान परिषद, नगर निगम रतलाम, आनंद विभाग तथा समाजसेवी संस्‍थाओं के संयुक्‍त तत्‍वाधान में विश्व महासागर दिवस के अवसर कलेक्टर श्री राजेश बाथम के निर्देश पर रतलाम जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पुराने जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने और जन मानस में जल संरक्षण,संवर्धन की भावना का संचार करने के लिए सामुदायिक सहभागिता के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं इसी परिप्रेक्ष्‍य में आज हाथीखाना में स्थित शंभुजी की बावडी पर श्रमोत्‍सव मनाकर बावडी को स्‍वच्‍छ किया गया।

जन सहभागिता से नगर के ऐतिहासिक और प्राचीन धरोहर को संरक्षित करने के उद्देश्य से चलाये जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान से हमारे पूर्वजो द्वारा बड़ी मेहनत और उत्तम वास्तुकला से निर्माण किये गये इन प्राचीन, सांस्कृतिक,और ऐतिहासिक महत्व के जल धरोहर सुरक्षित रख सके। बावड़ी श्रमोत्‍सव मोती कुंज हनुमान जी मंदिर के पुजारी श्री आनंद प्रसाद बैरागी के द्वारा श्रमोत्‍सव का शुभारंभ शंकानंद कर बावड़ी का पूजन, अर्चन, मंत्रोच्चार से किया गया l श्रमोत्‍सव के अंत में जल सरंक्षण की शपथ परिषद के जिला समन्‍वयक रत्‍नेश विजयवर्गीय के द्वारा दिलाई गयी तथा महासागर दिवस के अवसर पर महासागर के महत्‍व को रेखांकित करते हुऐं परिचर्चा की गयी जो प्लास्टिक या गंदगी हम बावडी, नदी नाली,कुओं,तालाबों या आसपास फेंक रहे हैं, वही नाले और नदी में होकर समुद्र में मिल जाती है सोचिए ! बादल हमारे लिए समुद्र से पानी लेकर आते हैं और बदले में हम समुद्र को क्या दे रहे हैं यह प्रश्न विचारणीय है कार्यक्रम के अंत में राष्‍ट्रगान के गायन के साथ श्रमोत्‍सव संपन्‍न हुआ।

श्रमोत्‍सव में कार्यक्रम में नरेन्‍द्र मोदी विचार मंच सेवा प्रतिष्‍ठान के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष श्री मोहनलाल पाटीदार मुरलीवाला, रोगी कल्‍याण समिति सदस्‍य समाजसेवी श्री गोंविद काकानी, क्षेत्रीय पार्षद श्रीमति हिना उत्‍सव मेहता, म.प्र. जन अभियान परिषद के जिला समन्‍वयक रत्‍नेश विजयवर्गीय, आनंद विभाग के जिला समन्‍वयक श्रीमति सीमा अग्निहोत्री, मास्‍टर ट्रेनर श्रीमति मधु परिहार, श्री सुरेन्‍द्र अग्निहोत्री, रोटरी क्‍लब डायमंड अध्‍यक्ष श्री अश्विन शर्मा, राजपूत मंण्‍डल न्‍यास के अध्‍यक्ष श्री राजेन्‍द्र सिंह गोयल, राजपूत नवयुवक मंडल अध्‍यक्ष श्री विजयसिंह चौहान, सचिव श्री नरेन्‍द्र सिंह सोंलकी , श्री राजेन्‍द्र सिंह पंवार, श्री सुरेन्‍द्र सिंह वाधेला, श्री सुरेश चावडा, श्री देवी सिंह सोनगरा, समाजसेविका श्रीमति आशा उपाध्‍याय, एडवोकेट उमांकांत उपाध्‍याय, युवा समाज सेवी श्री हार्दिक महेता, श्रेष्‍ठ नवनिर्माण फाउण्‍डेशन के श्री नरेन्‍द्र श्रेष्‍ठ, करमदी विकास समिति के जितेन्‍द्र राव, सीएमसीएलडीपी कार्यक्रम के परामर्शदाता श्री राजेश सोंलकी,हेतल सोलंकी, सेवावीर परिवार से श्री श्‍याम सुंदर भाटी, म.प्र. जन अभियान परिषद से समाज सेवी श्री राजेश चांदवानी, सुश्री राधिका व्‍यास, श्री राजकुमार कसेरा, नगर निगम रतलाम से जोन प्रभारी श्री किरण चौहान, श्री पर्वत कुमार हाडे, श्री आशीष चौहान, दरोगा मिथुन धुलिया, आईईसी टीम स्‍वच्‍छ भारत मिशन श्री अजय परमार, मुन्नालाल जी, सचिन, विजय राजाराम और टीम, गुजराती सेन समाज के प्रवक्‍ता श्री सेन ओमप्रकाश परमार, श्री विष्‍णु बैरागी आदि उपस्थित रहें।

Tags :

जल गंगा संवर्धन अभियान

विश्व महासागर दिवस

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें