Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

: स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों की निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट ने की समीक्षा

admin

Fri, Jan 10, 2025

रतलाम 8 जनवरी । स्वच्छ सर्वेक्षण में रतलाम नगर को स्वच्छता में नम्बर 1 बनाये जाने हेतु महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार निगम स्तर पर की जा रही तैयारियों की समीक्षा निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट ने कर पिछले सर्वेक्षण की कमियों को दूर करने के निर्देश संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को दिये। आयोजित बैठक में निगम आयुक्त श्री भट्ट ने निर्देशित किया कि शहर के 100 प्रतिशत घरों से सेग्रीगेटड कचरा लिया जाये तथा वाहनों में रूट चार्ट अनिवार्य रूप से लगाया जाये।

निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट ने बैठक सभी बैक लेन की सफाई करवाने, कालोनियों के उद्यानों में कम्पोस्टिंग पिट बनवाने, सीटी-पीटी के आवश्यक मरम्मत, रंगाई-पुताई, प्रकाश, पानी आदि की व्यवस्था करवाने के निर्देश संबंधितों को दिये। इसके अलावा नगर में ऐसे रिक्त भूखण्ड जिनकी बाउण्ड्रीवॉल नही होने से आस पास के रहवासियों द्वारा कचरा डालने से गंदगी होती है इस पर रोक लगाये जाने हेतु भूखण्ड स्वामी को 7 दिवस में बाउण्ड्रीवॉल बनाने की जाहिर सूचना जारी किये जाने के निर्देश निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट ने बैठक में दिये।

स्वच्छ सर्वेक्षण के विभिन्न घटकों में निर्धारित अंको अनुसार कार्यवाही कर शत-प्रतिशत अंकी प्राप्ति एवं निर्धारित मापदंडो अनुसार विभिन्न व्यवस्थाओं हेतु प्रत्येक वार्ड में वार्ड पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया गया है वार्ड व नाले-नालियों की नियमित साफ-सफाई, कचरा संग्रहण वाहन प्रत्येक वार्ड में समय पर पंहूचाना तथा जीपीएस ट्रेकिंग करना, नागरिकों को कचरे के पृथक्कीकरण हेतु प्रेरित करना, आईईसी गतिविधियां संचालित करना, स्त्रोत पर ही गीले कचरे से खाद बनाने हेतु नागरिकों को प्रेरित करने का कार्य स्वास्थ्य अधिकारी, झोन प्रभारी, वार्ड दरोगा से समन्वय स्थापित कर करेंगे।

नियुक्त पर्यवेक्षक सोमवार से प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से वार्ड का निरीक्षण करेंगे तथा प्रतिदिन किये गये कार्य की प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन सांय 6 बजे प्रस्तुत करेंगे। सर्वेक्षण से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं हेतु प्रत्येक 10 वार्ड पर कार्यपालन यंत्री व सहायक यंत्री को नियुक्त किया गया है।

आयोजित बैठक में कार्यपालन यंत्री राहूल जाखड, स्वास्थ्य अधिकारी ए.पी. सिंह, कार्यालय अधीक्षक गोपाल झालीवाल, उपयंत्री मनीष तिवारी, झोन प्रभारी रविन्द्र ठक्कर, पर्वत हाड़े़, वार्ड पर्यवेक्षक, दरोगा आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें