Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

शहर में अवैध होर्डिंग्स माफिया सक्रिय : निगम करेगा अवैध होर्डिंग्स व फुटपाथ अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही

Raj Kumar Luniya

Sat, May 10, 2025

रतलाम 7 मई । महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार यातायात परिवहन समिति की बैठक यातायात प्रभारी श्रीमती सपना गौरव त्रिपाठी की अध्यक्षता में की गई। आयोजित बैठक में अवैध होर्डिंग्स एवं फुटपाथों पर अवैध अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने की अनुशंसा समिति द्वारा की गई।

अपने लाभ हेतु अवैध होर्डिंग्स लगाने वाले संचालकों पर भी कार्यवाही की आवश्यकता

आयोजित बैठक में समिति द्वारा अनुशंसा की गई कि यातायात सुविधा के दृष्टिगत बिना अनुमति के विद्युत पोल, सार्वजनिक व अन्य स्थानों पर लगे अवैध होर्डिंग, बैनर, पोस्टर आदि के विरूद्ध अभियान चलाया जाकर उन्हे हटाया जाये साथ ही संबंधित के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जाये।

आधुनिक बस स्टैंड बनाने की अनुशंसा

इसके अलावा सड़क किनारे फुटपाथों पर हो रहे अवैध पक्के अतिक्रमण को हटाने की सख्ती से कार्यवाही किये जाने की अनुशंसा के साथ ही शहर में आधुनिक सर्व सुविधा युक्त कर बस स्टैंड बनाने की भी अनुशंसा बैठक में की गई।

आयोजित बैठक में यातायात एवं परिवहन समिति प्रभारी श्रीमती सपना त्रिपाठी के अलावा समिति सदस्य योगेश पापटवाल, श्रीमती आयुषी सांखला, श्रीमती देवश्री पुरोहित, श्रीमती प्रीति कसेरा, श्रीमती केसरबाई भानीगामा, समिति सचिव कैलाश गहलोत, राजस्व प्रभारी राजेंद्र सिंह पवार आदि उपस्थित थे।

Tags :

MUNCIPAL_CORPORATION_RATLAM

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें