: जैन सोशल ग्रुप रतलाम मेन का दीप मिलन समारोह हास्य कवि सम्मेलन के साथ संपन्न
admin
Tue, Nov 12, 2024
रतलाम मप्र। 10 नवंबर 2024 रविवार को सायं 8:30 बजे सागोद रोड स्थित चंपा विहार में जैन सोशल ग्रुप रतलाम मेन का दीप मिलन समारोह के अंतर्गत हास्य कवि सम्मेलन रखा गया । जिसमें ब्रजराज बृज -वीर रस नरेंद्र नखेत्री- मालवी हास्य कवि डॉ. लोकेंद्र जड़िया- हास्य रस कवि धार नागदा कवियों द्वारा कविताएं सुनाई गई। जिसमें से दो कवि हास्य रस के तथा एक कवि वीर रस के था।

सर्वप्रथम भगवान शंखेश्वर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलंकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। दीप प्रज्वल्लन में सभी पूर्व अध्यक्षों को बुलाया गया तथा तत्कालीन अध्यक्ष अजय सिसोदिया की अध्यक्षता में दीप मिलन समारोह संपन्न किया गया। सभी कवियों का स्वागत मोतियों की माला से ग्रुप के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा किया गया। तत्पश्चात कवि सम्मेलन प्रारंभ हुआ।

दीप मिलन समारोह अध्यक्ष अजय सिसोदिया,सचिव राजेंद्र भंडारी,उपाध्यक्ष संजय भंडारी,कोषाध्यक्ष चंद्र सेन गडिया,ग्रुप के वरिष्ठ श्री फतेह लाल कोठारी कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व अध्यक्ष सुशील छाजेड़, निर्मल लुनिया, विमल छाजेड, महेंद्र कोचर, अशोक बरमेचा, प्रदीप लोढ़ा, कमलेश बुफकया, राजेंद्र दर्डा, महेंद्र कटारिया, नरेंद्र गादिया की सपरिवार उपस्थिति रही तथा बेस्ट कपल बेस्ट ड्रेस आदि प्रतियोगिताएं भी की गई। जिसमें पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रुप के सदस्य महिलाएं पुरुष एवं बच्चे उपस्थित थे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन