: दिव्यांग बच्चो ने स्वालंबन अभियान के तहत 60 हजार रुपए मे 5 हजार सुंदर कलात्मक दिपक निर्माण कर बेचे
admin
Fri, Nov 1, 2024
रतलाम/ सारथी विद्यालय के स्वावलंबन अभियान के तहत बौद्धिक दिव्यांग बच्चों ने प्रशिक्षण लेकर मिट्टी के दीपकों का निर्माण किया | तैयार दीपकों को शहर के सामाजिक संगठन जैन सोशल ग्रुप, नाहर कान्वेंट स्कूल, जैथ पब्लिक स्कूल, अग्रवाल हाई सेकेंडरी स्कूल के बच्चों व आमजनो ने दिव्यांग बच्चों द्वारा तैयार दिपक खरिदे।
जिससे 10 हजार से अधिक की आय को सारथी संस्था द्वारा दिव्यांग बच्चो को वितरित किए। कार्यक्रम में अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीपजी उपाध्याय,सक्षम सविता प्रकोष्ठ मालवा प्रांत अध्यक्ष अशोकजी जैन चौटाला,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ अशोकजी पाटीदार,भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लवजी जैन,धराड़ खंड संघ चालक विक्रमजी पाटीदार एवं राकेशजी नाहर ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
अतिथियों का स्वागत समाज सेवी अशोक सोलंकी, योगेश सुराना, संस्था सचिव स्वाति सोलंकी, छात्र अंशुमन एवं केशव ने किया | महेंद्र भार्कुंदिया, राज कुमारी राठौर, सुशीला सोलंकी, कोमल राठौर व गणमान्य नागरिक व अभिभावक उपस्थित थे | संचालन व आभार संस्था संस्थापक महेशचंद्र राठौड़ ने किया |
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन