Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

: स्कूलों के लिए जारी आदेश का शिक्षा विभाग सख्ती से पालन कराए : कलेक्टर श्री राजेश बाथम

admin

Mon, Mar 17, 2025

रतलाम 17 मार्च 2025/ जिला दंडाधिकारी द्वारा स्कूलों के लिए जारी आदेश का शत प्रतिशत पालन शिक्षा विभाग के अधिकारी सुनिश्चित करें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री राजेश बाथम ने समय सीमा पत्रों की समीक्षाकी बैठक में दिए। बैठक में अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तवम, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रृंगार श्रीवास्तव, संयुक्त कलेक्टर श्री संजीव पांडे तथा जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर श्री बाथम द्वारा शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के तहत विगत दिनों जिले में जारी किए गए निर्देशों का पालन करवाए। स्कूल प्राचार्य अथवा स्कूल प्रबंधन अभिभावकों को दुकान विशेष या निर्धारित स्थान से पाठ्य पुस्तक तथा अन्य शैक्षणिक सामग्री कार्य करने हेतु अप्रत्यक्ष रूप से बाध्य नहीं करें। जिले के सभी निजी स्कूलों में संचालित कक्षाओं के लिए निर्धारित पाठ्यक्रम की पुस्तकों की सूची विद्यालयों के सूचना पटल पर तथा स्कूल वेबसाइट पर अपलोड करना सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए। कलेक्टर ने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि कोई भी निजी स्कूल प्रबंधन विद्यार्थियों, अभिभावकों को पुस्तक, कॉपियों, यूनिफॉर्म आदि संबंधित स्कूल संस्थान अथवा किसी दुकान विशेष से खरीदने के लिए बाध्य नहीं करेंगे। उक्त संबंध में कलेक्टर द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को पड़ताल करके रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया। आदेश का पालन नहीं करने वाले स्कूलों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए निर्देशित भी किया।

कलेक्टर द्वारा सीएम हेल्पलाइन में शिकायतों के निराकरण की समीक्षा भी की गई, निर्देशित किया कि सभी विभाग इस माह की राज्य स्तरीय रैंकिंग में ए ग्रेड प्राप्त करें। शिकायतों का निराकरण तीन दिवस में अधिकाधिक रूप से किया जाए। कलेक्टर द्वारा सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निपटारे हेतु विशेष रूप से महिला बाल विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य विभाग, ऊर्जा तथा कृषि विभागों को निर्देशित किया गया। नगर निगम की समीक्षा के अंतर्गत आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण के संबंध में निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट से कलेक्टर द्वारा चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें