Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

: रतलाम शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों में सुगम एवं सुचारू यातायात व्यवस्था हेतु एकांकी मार्ग व्यवस्था की गई लागू

admin

Sun, Apr 13, 2025

दिनांक 12.04.2025 को एसपी अमित कुमार, एएसपी राकेश खाखा, डीएसपी यातायात अनिल कुमार राय के निर्देशन में थाना प्रभारी यातायात सतोष चौरसिया व सूबेदार अनोखीलाल परमार द्वारा रतलाम शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार करने हेतु शहर रतलाम का निरीक्षण किया गया।

जिसमें शहर के मुख्य बाजार डालुमोदी बाजार, माँणकचौक, नौलाईपुरा, तोपखाना, कसारा बाजार, घासबाजार, गणेश देवरी, चौमुखीपुल, चांदनीचौक, धानमंडी ,लोहार रोड, सैलाना बस स्टेण्ड, राम मंदिर आदि का निरीक्षण किया गया। जिसमें शहर में यातायात अवरुद्ध न होने की दृष्टि से व जाम कि स्थिति नहीं बने इसलिए एंकांकी मार्गो की कार्य योजना बनाई गई जिससे यातायात को सुगम व सुचारु रुप से चलाया जा सके व जाम की स्थिति नही बने इसलिए दिनांक 12.04.25 से निम्नानुसार मार्गों पर एकांकी मार्ग व्यवस्था लागू की गई है।

  • एकांकी मार्ग नं.01- सभी प्रकार के चार पहिया वाहनों का प्रवेश डालुमोदी बाजार से गणेश देवरी की ओर रहेगा ये सभी वाहन गणेश देवरी से डालुमोदी बाजार की ओर प्रतिबंधित रहेगें
  • एकांकी मार्ग नं.02- सभी प्रकार के चार पहिया वाहनों का प्रवेस चौमुकीपुल से गणेश देवरी की ओर रहेगा जो रानी जी का मंदिर की ओर जा सकेंगे परन्तु ये सभी वाहन गणेश देवरी की ओर से नौलाईपुरा, चौमुखीपुल की ओर प्रतिबंधित रहेगे
  • एकांकी मार्ग नं.03- सभी प्रकार के चार पहिया वाहनों का प्रवेश गणेश देवरी से तोपखाना की ओर रहेगा ये सभी वाहन तोपखाना कि ओर से गणेश देवरी की ओर प्रतिबंधित रहेगे
  • एकांकी मार्ग नं.04- सभी प्रकार के चार पहिया वाहनों का प्रवेश डालुमोदी से घासबाजार की ओर रहेगा ये सभी वाहन घास बाजार से माँणकचौक, डालुमोदी बाजार, की ओर प्रतिबंधित रहेगे

शहर की आम जनता से अनुरोध है कि यातायात नियमो का पालन करे। यातायात को सुगम, सुरक्षित व सूचारु बनाने के लिए यातायात पुलिस रतलाम का सहयोग करे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें