Breaking News
थाने को ड्यूटी सिखा दूंगा : जिपं उपाध्यक्ष केशु निनामा समेत 25 साथियों पर FIR : Video | अवैध शराब सिंडिकेट का भंडाफोड़ : 25 लाख रुपए की जब्ती, 4 तस्कर गिरफ्तार | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | थाने को ड्यूटी सिखा दूंगा : जिपं उपाध्यक्ष केशु निनामा समेत 25 साथियों पर FIR : Video | अवैध शराब सिंडिकेट का भंडाफोड़ : 25 लाख रुपए की जब्ती, 4 तस्कर गिरफ्तार | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश |

: शासकीय भूमि पर अनाधिकृत रूप से किए पट्टे वितरीत, लोकायुक्त को जांच हेतु सौंपे सबूत, अवैध पट्टे होंगे निरस्त

admin

Sat, Feb 22, 2025

रतलाम 21 फरवरी 2025/ जिले की ग्राम पंचायत भैसाना में शासकीय भूमि पर अनाधिकृत रूप से पट्टा वितरण करने तथा उसके एवज में रिश्वत प्राप्त करने की शिकायत के प्रकरण में जिला पंचायत द्वारा ऑडियो/वीडियों सीडियां फोरेंसिक जांच के लिए लोकायुक्त उज्जैन को प्रेषित की गई है। लोकायुक्त द्वारा सीडीओ की सत्यता के संबंध में प्रतिवेदन प्राप्त होने पर ग्राम पंचायत भैंसाना की सरपंच श्रीमती पूजा पासी के विरुद्ध पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 40 के तहत कार्रवाई की जाएगी। प्रकरण में एसडीएम जावरा को निर्देशित किया गया है कि शासकीय भूमि पर अवैध पट्टे निरस्तीकरण की कार्रवाई करें, शासकीय भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराए।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शृंगार श्रीवास्तव ने बताया है कि ग्राम पंचायत भैसाना के उपसरपंच द्वारा ग्राम पंचायत के सरपंच तथा सचिव के विरुद्ध पंचायत की शासकीय भूमि पर अनाधिकृत रूप से पट्टे वितरित करने तथा उसके एवज में रिश्वत प्राप्त करने संबंधी दो ऑडियो वीडियो सीडी प्रस्तुत करते हुए शिकायत की गई है। प्रकरण के अंतर्गत भ्रष्टाचार किया गया है अथवा नहीं, तथ्य की सत्यता की जांच के लिए लोकायुक्त से जांच होना आवश्यक है यदि साक्ष्य सत्य पाए गए। तो प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के प्रावधान लागू होंगे।

अतः सीडी या लोकायुक्त उज्जैन को प्रेषित की गई है शिकायत के अन्य बिंदुओं पर सरपंच सचिव को चेतावनी जारी करते हुए सचेत किया गया है कि भविष्य में इस प्रकार की पूनरावृत्ति क्षम्य नहीं होगी। लोकायुक्त द्वारा सीडीओ की सत्यता के संबंध में प्रतिवेदन प्राप्त होने पर पृथक से सरपंच के विरुद्ध धारा 40 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

प्रकरण में लेखा अधिकारी जिला पंचायत को आदेशित किया गया है कि ग्राम पंचायत भैंसाना की भवन निर्माण अनुज्ञा पंजी का पंचायत दर्पण पोर्टल से मिलान करें अन्य खातों की भी जांच करें प्रथम दृष्टया यदि राशि का दुरुपयोग पाया जाएगा तो मध्य प्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 89 के अंतर्गत जांच पूर्ण कर प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया जाए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें