: 14 और 15 दिसम्बर को आयोजित होगा पारिवारिक जैनम मेला, फैशन शो में रजिस्टर हुए बच्चे करेंगे रैम्प वॉक
admin
Wed, Dec 11, 2024
माननीय महापौर श्री प्रहलाद पटेल द्वारा जैनम मिले की पत्रिका का विमोचन किया गया। दिनाँक 14 और 15 दिसंबर शनिवार व रविवार छोटू भाई की बगीची में आयोजित होने वाले इस मेले में विशेष बच्चों के लिए फैशन शो, मैजिक शो, गेम ज़ोन, फूड जोन और महिलाओं के लिए साड़ियां, सूट, बैग, वूलन और इमिटेशन ज्वेलरी व गर्ल्स वियर, मेंस वियर की अपार रेंज उपलब्ध रहेगी।

सकल दिगंबर जैन महिला मंडल की अध्यक्ष निविता गंगवाल ने बताया कि यह मेला महिलाओं द्वारा विशेष महिला सशक्तिकरण व गृह उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जारहा है। अर्पण गंगवाल, रंजना गर्ग, सरोज चत्तर, मधु गोधा , प्रिनल बाकलीवाल उपस्थित रहे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन