: फूल मंडी व्यापारियों ने कैबिनेट मंत्री श्री चेतन्य काश्यप से मुलाकात कर अपनी समस्या से अवगत कराया
admin
Thu, Jan 23, 2025
श्री महात्मा ज्योतिबा फुले फूल मंडी के व्यापारी अपनी परेशानी के संबंध में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप से मिले और स्वागत कर मांगों के संबंध में पत्र सौंपा फूल मंडी व्यापारियों ने बताया कि प्रशासन द्वारा उन्हें सैलाना बस स्टैंड स्थित सब्जी मंडी में स्थान दिए जाने के बात की जा रही है।लेकिन वहां पर उनके लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।ऐसे में उन्हे परेशानियों का सामना करना पड़ेगा इस कारण से उन्हें यथा स्थान ही रहने दिया जाए।
व्यापारियों की परेशानी को सुनकर मंत्री श्री काश्यप ने उन्हें नए स्थान परभेजने से पूर्व प्रशासन से बोलकर पर्याप्त व्यवस्था करा ए जाने की बात कही, जिससे किसी भी व्यापारी को परेशानी नहीं होगी यदि कोई समस्या होती है तो आप मुझसे संपर्क करें, तत्काल नि राकरण कराया जाएगा।
इस दौरान फूल मंडी व्यापारी गजेंद्र पडियार, शिवलाल माली, तेजपाल रेडा, गोविंद माली, गगन मौर्य, हर्ष रेडा, दीपक भूतिया, विष्णु दगदी, निखिल, नारायण चौधरी आदि उपस्थित रहे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन