Breaking News
थाने को ड्यूटी सिखा दूंगा : जिपं उपाध्यक्ष केशु निनामा समेत 25 साथियों पर FIR : Video | अवैध शराब सिंडिकेट का भंडाफोड़ : 25 लाख रुपए की जब्ती, 4 तस्कर गिरफ्तार | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | थाने को ड्यूटी सिखा दूंगा : जिपं उपाध्यक्ष केशु निनामा समेत 25 साथियों पर FIR : Video | अवैध शराब सिंडिकेट का भंडाफोड़ : 25 लाख रुपए की जब्ती, 4 तस्कर गिरफ्तार | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश |

: माहेश्वरी समाज के नववर्ष गुड़ी पड़वा पर समाजजनों का होगा सहभोज : पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा 

admin

Sat, Mar 15, 2025

रतलाम। परंपरानुसार श्री माहेश्वरी समाज,रतलाम की होली मिलन मीटिंग धुलेंडी के अवसर पर माहेश्वरी भवन कसेरा बाजार पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता श्री लक्ष्मीनारायण धूत ने की। सर्वप्रथम भगवान महेश का पूजन अर्चन एवं महेश वंदना से मीटिंग प्रारंभ हुई। समाज सचिव नरेंद्र बाहेती द्वारा गत वर्ष की समाज की गतिविधियों की जानकारी दी गयी। कोषाध्यक्ष घनश्याम लोहिया द्वारा पूरे वर्ष का आय -व्यय को ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। समाज अध्यक्ष शैलेन्द्र डागा ने माहेश्वरी समाज  राम बाग परिसर एवं माहेश्वरी भवन कसेरा बाजार पर सौंदर्यीकरण ,स्वच्छता,एवं उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। आपने समाज जनों से नववर्ष गुडी पड़वा पर जानकी मंडपम बरबड़ परिसर में होने वाले स्नेह भोज में अपने मेहमानों सहित सम्मिलित होने का आग्रह भी किया। शैलेन्द्र डागा ने समाज के युवाओ से आग्रह किया की आने वाले समय में समाज की व्यवस्था आप लोगों को संभालनी है इसलिए सभी युवा साथी समाज की गतिविधिओं में एवं समिति में सदस्य बनकर सेवा कार्य में भागीदारी करे |   

सेवा के लिए 5 समितियों का गठन होगा

मीटिंग में डॉ.लक्ष्मण परवाल ने समाज के उत्थान एवं वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए समाज जनों के सर्वांगीण विकास व भविष्य में आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिये पांच समितियों के गठन का सुझाव दिया,जिसमें माहेश्वरी शिक्षा प्रोत्साहन एवं जागरूकता समिति,माहेश्वरी चिकित्सा एवं स्वास्य जागरूकता समिति, माहेश्वरी व्यवसायिक जागरूकता एवं प्रशिक्षण समिति, माहेश्वरी परिचय सम्मेलन एवं विवाह आयोजन समिति तथा माहेश्वरी महा निर्वाण व्यवस्था समिति।उक्त समितियों में सामाजिक व्यवस्था में रुचि रखने वाले समाज बंधुओं को सम्मिलित होने का आग्रह भी आपने किया।

मीटिंग में समाज के सर्व रक्षक माधव काकाणी ने शादी व अन्य कार्यक्रमों में डिस्पोजल का उपयोग नहीं करने एवं चायनीस आइटम नहीं बनवाने पर समाज जनों से आग्रह किया। राजेश दरख , बाबूलाल राठी,कवि श्याम सुंदर मूंदड़ा ने भी अपनी  बात रखी । अंत में गत वर्ष दिवगंत समाज जनों को श्रद्धांजलि दी गयी, प्रसादी  वितरण के साथ होली मिलन मीटिंग का समापन हुआ। मीटिंग में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे । मीटिंग का संचालन सचिव नरेंद्र बाहेती ने किया व आभार राजेश चौखड़ा ने माना तथा उक्त जानकारी शैलेंद्र डागा ने दी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें