Breaking News
अवैध शराब सिंडिकेट का भंडाफोड़ : 25 लाख रुपए की जब्ती, 4 तस्कर गिरफ्तार | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | अवैध शराब सिंडिकेट का भंडाफोड़ : 25 लाख रुपए की जब्ती, 4 तस्कर गिरफ्तार | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत |

: जावरा विधानसभा क्षेत्र में 8.5 करोड़ के 3 सडक मार्गो की सौगात मिली

admin

Wed, Oct 23, 2024

रतलाम 23 अक्टूबर 2024/ विकास के पथ पर अग्रसर जावरा विधानसभा क्षेत्र को लगभग साढ़े आठ करोड़ रु की तीन सडक मार्गो की सौगात मिली है। कुछ महीनो पूर्व ही क्षेत्र को लगभग 15 करोड़ रु की पांच सडक मार्गो की सौगात मिली थी।

विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय द्वारा जावरा विधानसभा क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाने के लिए निरन्तर प्रयास किये जा रहे है। इन प्रयासों में सफलता भी मिलती जा रही है। विधायक डॉ. पाण्डेय ने विधानसभा चुनाव के बाद क्षेत्र में महत्वपूर्ण सडक मार्गो के प्रस्ताव तेयार कर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह से मिलकर प्राथमिकता बताई, जिसके फलस्वरूप इन प्रस्तावों को स्वीकृति भी मिल गई। उल्लेखनीय है कि डॉ. पाण्डेय के प्रस्तावों पर राज्य शासन ने लगभग 15 करोड़ रु की राशि से जावरा-कालूखेडा मार्ग से रोग्यादेवी मगरा पर्यटन स्थल पहुच मार्ग, सेमलखेडी से पिंगराला पहुच मार्ग, कुशलगढ़ से आकतवासा पहुँच मार्ग, सुजापुर-भाटखेडी-तालिदाना मार्ग एवं मन्याखेडी से गोंदीधर्मसी पहुच मार्ग निर्माण की स्वीकृति प्रदान की थी जिनमे से अधिकाँश का कार्य भी प्रारम्भ किया जा चुका है।

विधायक डॉ. पाण्डेय ने जावरा नगर एव ग्रामीण क्षेत्र के आगामी समय मे विस्तारित होने को दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न सडक मार्गो के प्रस्ताव बनाये थे जिनमे कुल लगभग 7.40 किमी लम्बाई के जावरा चौपाटी से व्हाया हरियाखेडा से जावरा बायपास पहुच मार्ग निर्माण, भाटखेडी से आक्यादेह पहुच मार्ग निर्माण एवं ताराखेड़ी से नगरी पहुच मार्ग निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। दीपपर्व के पूर्व जावरा विधानसभा क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलने पर क्षेत्रवासियों में हर्ष है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें