Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

हनुमान ताल आसपास के क्षेत्र की जीवन रेखा : 4.82 करोड़ से होगा हनुमान ताल का जीर्णोद्धार

Raj Kumar Luniya

Sun, Apr 27, 2025

रतलाम 27 अप्रैल। जल गंगा संवर्धन अभियान माननीय मुख्यमंत्री मोहनजी यादव का मुख्य अभियान है इस अभियान में नगर के प्राचीन जल स्त्रोतों को सहेजने का कार्य किया जा रहा है, अमृत 2.0 योजना के तहत हनुमान ताल के जीर्णोद्धार का कार्य किया जा रहा है जो रतलाम के नागरिकों के लिये लाभादायी सिद्ध होगा।

उक्त बात केबिनेट मंत्री माननीय श्री चेतन्य जी काश्यप ने हनुमान ताल के सौन्दर्यीकरण तथा जीर्णोद्धार तथा बजंली बायपास स्थित विसर्जन तालाब के निर्माण कार्य के भूमि पूजन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये। उन्होने कहा कि हमने रतलाम के बदलाव की दिशा पकड़ी है, रतलाम में नगर की तर्ज पर नहीं महानगर की तर्ज पर मास्टर प्लान बनाना होगा ओर रतलाम के विकास के लिये नगर के प्रत्येक नागरिक को आगे आना होगा।

महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर कहा कि हनुमान ताल के सौन्दर्यीकरण व जीर्णोद्धार तथा बंजली बायपास स्थित विसर्जन तालाब निर्माण का कार्य 4.82 करोड़ की लागत से किया जायेगा। यह तालाब आसपास के क्षेत्र की जीवन रेखा है । हनुमान ताल में बोल्डर पिचिंग, टो-वाल, रेलिंग, पाथ-वे इको फ्रेंडली डी-सिल्टिंग, सीवरेज का पानी तालाब में ना मिलने की व्यवस्था, पानी की निकासी स्थानों की मरम्मत का कार्य किया जायेगा। इसी तरह बजंली बायपास स्थित विसर्जन तालाब में बोल्डर पिचिंग, टो-वॉल, रेलिंग, पाथ-वे इको फ्रेंडली डी-सिल्टिंग एवं पौधा रोपण का कार्य किया जायेगा। हनुमान ताल के सौन्दर्यीकरण व जीर्णोद्धार का कार्य पुरा होने पर हनुमान तालाब क्षेत्र षहर के मुख्य रमणीक स्थलों में से एक होगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने इस अवसर कहा कि रतलाम नगर के विकास हेतु प्रत्येक कार्य किये जा रहे उन्ही कार्यो के तहत हनुमान ताल को भी रमणीक व पिकनिक स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। नगर विकास के विभिन्न कार्यो से रतलाम के दशा व दिशा दोनो बदलती जा रही है।

नेता पक्ष एवं जलकार्य तथा सीवरेज समिति प्रभारी भगतसिंह भदौरिया ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा हनुमान ताल को सहेजने का ही परिणाम है कि ग्रीष्म ऋतु में भी पानी भरा हुआ है। हनुमान ताल का सौन्दर्यीकरण व जीर्णोद्धार होने यह स्थल ओर भी अधिक सुन्दर व रमणीक क्षेत्र बनेगा।

केबिनेट मंत्री माननीय श्री चेतन्य जी काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, राजेन्द्र पाटीदार, नेता पक्ष एवं जलकार्य तथा सीवरेज समिति प्रभारी भगतसिंह भदौरिया, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, विनोद यादव, आदित्य डागा, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती निशा-पवन सोमानी, महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, दिलीप गांधी, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, रामूभाई डाबी, पार्षद रणजीत टांक, बलराम भट्ट, श्रीमती देवश्री पुरोहित, श्रीमती शबाना, श्रीमती धीरजकुवंर राठौर, श्रीमती हीना मेहता, श्रीमती आयुषी सांकला, श्रीमती मनीषा चौहान, पूर्व महापौर परिषद सदस्य पवन सोमानी, गोविन्द काकानी के अलावा सर्वश्री राकेश मिश्रा, अनुज शर्मा, धर्मेन्द्र सिंह, करण वशिष्ठ, हार्दिक मेहता, जयेश वसावा, विजयसिंह चौहान, किशोरसिंह राठौर, शेरू पठान, राजेन्द्र चौहान व नागरिकों ने कार्य का भूमि पूजन विधिवत् पूजा-अर्चना के साथ किया।

कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित ने किया व आभार क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती निशा-पवन सोमानी ने माना।

Tags :

महापौर_रतलाम

प्रहलाद_पटेल

MUNCIPAL_CORPORATION_RATLAM

Chetanya_Kashyap

Cabinet_Minister

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें