: सौन्दर्यीकरण : रोशनी से जगमगाए ऐतिहासिक धरोहर त्रिपोलिया गेट व जैन स्कूल के पीछे वाली सड़क
admin
Wed, Mar 12, 2025
महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा शहर विकास हेतु निरंतर कार्य किये जा रहे है वहीं शहर की प्राचीन धरोहरों को भी सहेजने का कार्य किया जा रहा है जिसके तहत वार्ड क्रमांक 43 स्थित रतलाम शहर की प्राचीन धरोहर त्रिपोलिया गेट को रात्रि में रोशनी से जगमगाने हेतु लगाई गई फ्लड लाईट का शुभारंभ महापौर प्रहलाद पटेल ने बटन दबाकर किया।

महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर बताया कि वर्तमान निगम परिषद द्वारा शहर विकास हेतु निरंतर कार्य किये जा रहे है वहीं शहर की प्राचीन धरोहरों को भी सहेजने का कार्य किया जा रहा है जिसके तहत आज त्रिपोलिया गेट को रंगीन रोशनी से जगमगाने हेतु 95 हजार की लागत से 30 कलर वाली फ्लड लाईट लगाई गई है जिससे रात्रि में त्रिपोलिया गेट रंगीन रोशनी से जगमगायेगा।

जैन स्कूल के पीछे वाली सड़क बोलार्ड लाइट से जगमगाई महापौर प्रहलाद पटेल ने लाईट का शुभारंभ किया : रतलाम नगर के सौन्दर्यीकरण हेतु किये जा रहे कार्यो के तहत वार्ड क्रमांक 16 स्थित जैन स्कूल के पीछे वाली सड़क को रोशनी से जगमगाये जाने हेतु नगर निगम व जनसहयोग से लगाई गई बोलार्ड लाईट का भी शुभारंभ महापौर प्रहलाद पटेल ने बटन दबाकर किया।

वहीं शहर के सौन्दर्यीकरण के भी कार्य किये जा रहे जिसके तहत जैन स्कूल के पीछे वाली सड़क को रोशनी से जगमगाये जाने हेतु नगर निगम व जनसहयोग से लगाई गई बोलार्ड लाईट का शुभारंभ किया गया है। पहले इस क्षेत्र में कचरे के ढ़ेर हुआ करते थे ओर अब यह सड़क पुरी तरह से साफ-स्वच्छ होकर रोशनी से जगमगा रही है।

यहां पर रतलाम की ऐतिहासिक धरोहरों की पेंटिग बनाये जाने के साथ ही बच्चों के लिए सेल्फी पांईट भी बनाया गया है। लाईट शुभारंभ अवसर पर महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, दिलीप गांधी, विशाल शर्मा, मनोहरलाल राजू सोनी, पार्षद धर्मेन्द्र रांका, बलराम भट्ट, मंडल महामंत्री नन्दकिशोर पवांर, पार्षद प्रतिनिधि राजेन्द्र चौहान आदि उपस्थित थे।

Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन