Breaking News
भाजपा किसान मोर्चा ने मनाया जश्न : ग्रामीण क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण पर 4 गुना मुआवजा | पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग : 1 मई को भोपाल में जुटेंगे प्रदेशभर के पत्रकार, रतलाम से भी बड़ी संख्या में शामिल होने की तैयारी | कलेक्टर के निर्देश पर रेस्टोरेंट्स में औचक निरीक्षण : पुष्पांजलि रेस्टोरेंट पर हुई चालानी कार्रवाई | पिता की मृत्यु के बाद उनके वारिसों को बना रहे ट्रस्टी : धर्मदास जैन श्री संघ ने की कलेक्टर से शिकायत | विश्वास के 86 वर्ष : अक्षय तृतीया पर डी.पी.ज्वेलर्स पर आभूषणों का नायाब संग्रह | हाथों में तिरंगा, दिल में लाइब्रेरी की आस : 2 घंटे तक पानी की टंकी पर डटा रहा युवक | विहिप-बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन : लव जिहाद के खिलाफ जताया कड़ा रोष | पुलिस कस्टडी में मौत से हड़कंप : एसपी ने दिए जांच के निर्देश, सुरक्षा को लेकर सख्त हिदायत | महिला ने उठाया आत्मघाती कदम : डायल-112 ने अस्पताल पहुँचाकर बचाई जान | देह व्यापार के दलदल से दो नाबालिगों का रेस्क्यू : महिला समेत एक आरोपी गिरफ्तार | भाजपा किसान मोर्चा ने मनाया जश्न : ग्रामीण क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण पर 4 गुना मुआवजा | पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग : 1 मई को भोपाल में जुटेंगे प्रदेशभर के पत्रकार, रतलाम से भी बड़ी संख्या में शामिल होने की तैयारी | कलेक्टर के निर्देश पर रेस्टोरेंट्स में औचक निरीक्षण : पुष्पांजलि रेस्टोरेंट पर हुई चालानी कार्रवाई | पिता की मृत्यु के बाद उनके वारिसों को बना रहे ट्रस्टी : धर्मदास जैन श्री संघ ने की कलेक्टर से शिकायत | विश्वास के 86 वर्ष : अक्षय तृतीया पर डी.पी.ज्वेलर्स पर आभूषणों का नायाब संग्रह | हाथों में तिरंगा, दिल में लाइब्रेरी की आस : 2 घंटे तक पानी की टंकी पर डटा रहा युवक | विहिप-बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन : लव जिहाद के खिलाफ जताया कड़ा रोष | पुलिस कस्टडी में मौत से हड़कंप : एसपी ने दिए जांच के निर्देश, सुरक्षा को लेकर सख्त हिदायत | महिला ने उठाया आत्मघाती कदम : डायल-112 ने अस्पताल पहुँचाकर बचाई जान | देह व्यापार के दलदल से दो नाबालिगों का रेस्क्यू : महिला समेत एक आरोपी गिरफ्तार |

: समीक्षा बैठक में दिये निर्देश : पेयजल पाईप लाईन, सीवर व सड़क का कार्य आपसी सामंजस्य से करें

admin

Wed, Mar 26, 2025

रतलाम 26 मार्च । महापौर प्रहलाद पटेल ने निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट के साथ नगर निगम नगर निगम जलप्रदाय, स्वास्थ्य विभाग तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों की बैठक लेकर पेयजल पाईप लाईन बिछाने, सीवर तथा सड़क निर्माण आपसी सामंजस्य से करने के निर्देश दिये ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न ना हो।

आयोजित बैठक में महापौर प्रहलाद पटेल ने निर्देशित किया कि पेयजल पाईप लाईन बिछाने के पहले इस प्रकार की कार्ययोजना तैयार की जाये कि नवीन सड़क को किसी प्रकार की क्षति ना पंहूचे इस हेतु जलप्रदाय, स्वास्थ्य विभाग तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी सामंजस्य के साथ करें।

उन्होने निर्देशित किया कि जलप्रदाय व लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर व कर्मचारी को मैदानी कार्य के साथ कार्यालय में बैठना भी अनिवार्य है इस हेतु वे कार्यालय मे बैठने का समय निर्धारित करें साथ ही चल रहे विकास कार्यो का अवलोकन नियमित रूप से करे अन्यथा संबंधित के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।

बैठक में महापौर प्रहलाद पटेल ने निर्देशित किया कि सभी इंजीनियर अपने-अपने क्षेत्र की गारंटी पीरियड की सड़को का सर्वे अनिवार्य रूप से करेंगे यदि सड़क क्षत्रिग्रस्त हुई है तो संबंधित ठेकेदार से उसकी मरम्मत का कार्य तत्काल करवायेंगे।

आयोजित बैठक में कार्यपालन यंत्री राहूल जाखड़, अनवर कुरेशी, स्वास्थ्य अधिकारी ए.पी. सिंह, निगम सचिव राजेन्द्र शर्मा, उपयंत्री बी.एल. चौधरी, राजेश पाटीदार, मनीष तिवारी, ब्रजेश कुशवाह, श्रीमती दीक्षा, शिवम् गुप्ता, विनोद पाटीदार, अनुपम मिश्रा, अनमोल निर्मल के अलावा राजेन्द्रसिंह गेहलोत, वासुदेव बैरागी, प्रवीण तिवारी आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें