Breaking News
थाने को ड्यूटी सिखा दूंगा : जिपं उपाध्यक्ष केशु निनामा समेत 25 साथियों पर FIR : Video | अवैध शराब सिंडिकेट का भंडाफोड़ : 25 लाख रुपए की जब्ती, 4 तस्कर गिरफ्तार | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | थाने को ड्यूटी सिखा दूंगा : जिपं उपाध्यक्ष केशु निनामा समेत 25 साथियों पर FIR : Video | अवैध शराब सिंडिकेट का भंडाफोड़ : 25 लाख रुपए की जब्ती, 4 तस्कर गिरफ्तार | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश |

: रतलाम नगर को स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व : महापौर श्री पटेल

admin

Sun, Feb 23, 2025

रतलाम 23 फरवरी । रतलाम नगर को पूर्णतः कचरा मुक्त बनाने हेतु महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा किये जा रहे कार्यो से प्रभावित होकर तथा बाबा हरदेव सिहं महाराज अमृत स्वच्छ जल-स्वच्छ मन अभियान के तहत निरंकारी आश्रम के पदाधिकारियों ने अमृत सागर तालाब परिसर साफ-स्वच्छ करने का प्रण लेकर महापौर प्रहलाद पटेल के साथ अमृत सागर तालाब परिसर को स्वच्छ करने हेतु श्रमदान किया।

महापौर व निरंकारी आश्रम के पदाधिकारियों ने स्वच्छता हेतु किया श्रमदान : महापौर प्रहलाद पटेल तथा स्वच्छता एवं ठोस अपषिश्ट प्रबंधन समिति प्रभारी विशाल शर्मा के साथ निरंकारी आश्रम के पदाधिकारियों ने प्रातः अमृत सागर तालाब परिसर आसपास फैले कचरे को कचरा पात्रों में एकत्रित कर निगम के कचरा संग्रहण वाहन में डाला गया जिसे जुलवानिया ट्रेचिंग ग्राउण्ड पंहूचाया गया।

अमृत सागर तालाब परिसर होगा साफ-स्वच्छ : महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर कहा कि रतलाम नगर को स्वच्छ रखना नगर के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है, नगर को स्वच्छ बनाने हेतु नागरिकों के साथ स्वंय सेवी संस्थाऐं भी आगे आ रही है निरंकारी आश्रम के पदाधिकारियों ने अमृत सागर तालाब परिसर को स्वच्छ बनाने हेतु किये गये श्रमदान का कार्य प्रशंसनीय है। उन्होने कहा कि कुएं, बावड़ी एवं तालाब हमारी प्राचीन धरोहर होकर पूजनीय है इन जल स्त्रोतों को सहेजना होगा एवं साफ-स्वच्छ रखना होगा इस हेतु नागरिक इनमें कचरा ना डालें, कचरे को निगम के कचरा संग्रहण वाहनों में ही डालें।

इस अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेल, स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समिति प्रभारी विशाल शर्मा, निरंकारी आश्रम के पदाधिकार मुंबई से बहन सरिता जी आहूजा, मुंबई से आनंद जी, रतलाम ज़ोनल इंचार्ज राजकुमार जी गनवानी, डॉ. विशाल जी गनवानी, मद्दू जी परमार, बंशीलाल जी पाल, जगदीश जी विश्वकर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी ए.पी. सिंह, झोन प्रभारी तरूण राठौड़, आशीष चौहान, वार्ड प्रभारी आदि के भी द्वारा स्वच्छता श्रमदान किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें