Breaking News
थाने को ड्यूटी सिखा दूंगा : जिपं उपाध्यक्ष केशु निनामा समेत 25 साथियों पर FIR : Video | अवैध शराब सिंडिकेट का भंडाफोड़ : 25 लाख रुपए की जब्ती, 4 तस्कर गिरफ्तार | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | थाने को ड्यूटी सिखा दूंगा : जिपं उपाध्यक्ष केशु निनामा समेत 25 साथियों पर FIR : Video | अवैध शराब सिंडिकेट का भंडाफोड़ : 25 लाख रुपए की जब्ती, 4 तस्कर गिरफ्तार | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश |

70 लाख से बनेगी सी.सी सड़क व डलेंगे ड्रेनेज पाईप : महापौर द्वारा किया गया भूमि पूजन

Raj Kumar Luniya

Fri, Jun 13, 2025

रतलाम 4 जून 2025 । वार्ड क्रमांक 42 के विभिन्न क्षेत्रों में सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य व नालियों में ड्रेनेज पाईप लाईन डालने के कार्य का भूमि पूजन महापौर प्रहलाद पटेल ने नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, नन्दकिशोर पवांर, हेमन्त राहौरी, महापौर परिषद सदस्य, क्षेत्रिय पार्षद एवं पार्षद दल सचेतक हितेश कामरेड, पार्षद व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना के साथ किया।

महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर कहा कि 70 लाख की लागत से बागड़ों का वास, भोयरा बावड़ी, मोहन टॉकिज, लम्बी गली व नाईयों की गली की सड़कों का सीमेन्टीकरण किये जाने के साथ ही नालियों के ड्रेनेज हेतु 1 फीट मोटाई के पाईप डाले जायेंगे। उन्होने कहा कि नगर निगम नागरिकों के हित में विकास कार्य तो कर ही रही है नागरिकों का भी दायित्व है कि वे अपने नगर को स्वच्छ सुन्दर बनाने हेतु अपना महत्वपूर्ण योगदान दें अपने घरों से निकलने वाले कचरे को निगम के कचरा संग्रहण वाहन में ही डालें। स्वागत उद्बोधन क्षेत्रिय पार्षद एवं पार्षद दल सचेतक हितेश कामरेड ने दिया।

भूमि पूजन के अवसर पर महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, दिलीप गांधी, विशाल शर्मा, मनोहरलाल राजू सोनी, पार्षद शक्तिसिंह राठौर, धर्मेन्द्र रांका, रणजीत टांक, करण कैथवास, पूर्व महापौर परिषद सदस्य पवन सोमानी, मंगल लोढ़ा, श्रीमती मोनिका सोनी, पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी, हार्दिक मेहता, विजयसिंह चौहान, राजेन्द्र चौहान, संजय कसेरा, वार्ड संयोजक चेतन पावेचा के अलावा सरस्वतीबाई, कमलेश मोदी, राधेश्याम पिपाड़ा, बसंतीलाल अग्रवाल, मन्नालाल चौपड़ा, महेन्द्रसिंह, निलेश लोढ़ा, चन्दाबाई, रेखा चौहान, पूजा वर्मा, पुष्पा चौहान, मुकेश, प्रवीण भागर, छोटू सोनी, आकाश गांधी, शैलेन्द्र कृपलानी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रिय नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन हेमन्त राहौरी ने किया व आभार वार्ड संयोजक चेतन चौहान ने माना।

Tags :

महापौर_रतलाम

विकास_कार्य

सड़क_निर्माण_भूमिपूजन

ड्रेनेज_पाइप

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें