Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

: रतलाम नगर को स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी : महापौर

admin

Wed, Dec 25, 2024

रतलाम 24 दिसम्बर। रतलाम नगर को पूर्णतः स्वच्छ बनाने हेतु महापौर प्रहलाद पटेल नगर के किसी भी क्षेत्र मे जाकर आकस्मिक निरीक्षण कर रहे है जिसके तहत 24 दिसम्बर मंगलवार को पावर हाउस रोड, लाडली लक्ष्मी पथ, फव्वारा चौक, महू रोड बस स्टैण्ड, धानमंडी, चांदनी चौक, त्रिपोलिया गेट आदि क्षेत्रों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था को चुस्त बनाने के निर्देष संबंधितों को दिये।


महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा नगर के विभिन्न क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण : महापौर प्रहलाद पटेल ने उक्त स्थलों के निरीक्षण के दौरान नागरिकों एवं दुकानदारों से कहा कि रतलाम नगर को स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है इस हेतु आप अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखें किसी भी स्थिति में कचरा खुले नहीं डालें तथा कचरे को निगम के कचरा संग्रहण वाहन में डालें व इस हेतु अन्य को भी इस हेतु प्रेरित करें। निरीक्षण के दौरान महापौर प्रहलाद पटेल ने दुकानदारों को निर्देशित किया कि आपकी दुकानों पर आने वाले ग्राहकों को वाहन पार्किंग लाईन में खड़ा करवाना सुनिश्चित् करें ताकि यातायात व्यवस्था सुगम हो सकें।

अमानक पॉलीथीन विक्रय करने वाले 7 दुकानदारों पर जुर्माना : अमानक पॉलीथीन उपयोग एवं विक्रय की कार्यवाही के तहत श्री बालाजी डिस्पोजल, श्रीजी डिस्पोजल, स्वागत पत्तल दोना, महादेव डिस्पोजल, नवनीत प्लास्टिक, रतलाम किराना व मदनलाल पर प्रतिबंधित पॉलीथीन विक्रय करने पर 1000-1000 रूपये का जुर्माना व 25 किलो पॉलीथीन जब्त कर प्रतिबंधित पॉलीथीन तथा डिस्पोजल विक्रय ना करने की दुकानदारों को समझाईश दी। इस अवसर पर स्वास्थ्य अधिकारी ए.पी. सिंह के अलावा राजेन्द्रसिंह पवांर, झोन प्रभारी आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें