बिना अनुमति प्राचीन वृक्षों की कटाई : सेंट जोसफ कान्वेट स्कूल के विरूद्ध नगर निगम ने किया न्यायालय मे वाद प्रस्तुत
Raj Kumar Luniya
Fri, Apr 25, 2025
रतलाम 25 अप्रैल। सेंट जोसफ कान्वेंट स्कूल संचालक द्वारा स्कूल के गेट नम्बर 1 के पास स्थित बरगद के प्राचीन वृक्ष को काटने पर नगर पालिक निगम रतलाम ने सिस्टर निधि, प्रिसिंपल सेंट जोसेफ स्कूल मित्र निवास रोड, जय प्रकाश स्कूल संचालक सेंट जोसफ कान्वेंट स्कूल तथा अफजल कप्तान पिता अकरम खान निवासी हाथी खाना के विरूद्ध धारा 18 मध्यप्रदेश वृक्षों का परिरक्षण (नगरीय क्षेत्र) अधिनियम 2001 के तहत न्यायालय में वाद प्रस्तुत किया।
ज्ञातव्य है कि 10 अप्रैल को सेंट जोसफ कान्वेंट स्कूल संचालक द्वारा स्कूल के गेट नम्बर 1 के पास स्थित प्राचीन बरगद का वृक्ष बिना अनुमति के काटने की सूचना मिलने महापौर प्रहलाद पटेल स्थल पर निगम अधिकारी व उद्यान पर्यवेक्षकों के साथ पंहूचे जहां वृक्ष कटा पाया जाने पर महापौर ने निगम अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे, निगम अधिकारियों ने मौके पर पंचनामा बनाया गया तथा इलेक्ट्रीक कटर मशीन, रस्सा व पेड़ की लकड़ी को जब्त किया गया था।

महापौर प्रहलाद पटेल के साथ निगम अधिकारियों ने मौके पर पाया कि स्कूल के गेट नम्बर 1 के पास स्थित प्राचीन बरगद के पेड़ को बिना अनुमति काटा गया जो कि धारा 18 मध्यप्रदेश वृक्षों का परिरक्षण (नगरीय क्षेत्र) अधिनियम 2001 का घोर उल्लघंन है।
महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार प्राचार्य, सेंट जोसफ कान्वेंट स्कूल रतलाम के विरूद्ध प्राचीन बरगद के वृक्ष बिना अनुमति के काटे जाने पर एफआईआर दर्ज किये जाने हेतु थाना प्रभारी स्टेशन रोड़ को पत्र लिखा गया था। नगर निगम द्वारा स्कूल प्रशासन के विरूद्ध न्यायालय श्रीमान् मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी जिला रतलाम को वाद प्रस्तुत किया।
Tags :
नगर_निगम_रतलाम
महापौर_रतलाम
प्रहलाद_पटेल
MUNCIPAL_CORPORATION_RATLAM
विज्ञापन
विज्ञापन