महापौर ने किया लोकार्पण : नवीन रोड़ स्वीपिंग मशीन व लोडिंग मैजिक से निगम की सफाई व्यवस्था को मिलेगा बल
Raj Kumar Luniya
Mon, Jun 16, 2025
रतलाम 16 जून । शहर की सड़कों की सफाई हेतु नवीन स्वीपिंग मशीन व लोडिंग मैजिक का लोकार्पण महापौर प्रहलाद पटेल ने नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, विद्युत एवं यांत्रिकी समिति प्रभारी अक्षय संघवी, स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट समिति प्रभारी विशाल शर्मा, महापौर परिषद सदस्य, पार्षद व निगम अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।
महापौर प्रहलाद पटेल ने बताया कि शहर की सड़कों की सफाई हेतु 2 स्वीपिंग मशीन लगाई जाना है जिसके तहत पहली स्वदेशी स्वीपिंग मशीन व लोडिंग मैजिक निगम में आ चुकी है तथा दुसरी स्वीपिंग मशीन व लोडिंग मैजिक भी शीघ्र प्राप्त होगी। इस मशीन के साथ लोडिंग मैजिक साथ-साथ चलेगी, निविदाकार द्वारा इस मशीन हेतु ड्रायवर, 6 सफाई संरक्षक, डीजल आदि का व्यय स्वंय वहन करेगा।
इस अवसर पर महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, श्रीमती अनिता कटारा, दिलीप गांधी, धर्मेन्द्र व्यास, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, रामुभाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, पार्षद परमानन्द योगी, प्रभारी निगम आयुक्त करूणेश दण्डोतिया, पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी, संजय कसेरा, शेरू पठान, राजेन्द्र चौहान, रमेश पांचाल, विजयसिंह चौहान, स्वच्छता अधिकारी ए.पी. सिंह, उपयंत्री मनीष तिवारी आदि उपस्थित थे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन