बच्चों में दिखा भारी उत्साह : गोपाल गौशाला कॉलोनी में हुआ ओपन जिम का उद्घाटन
Raj Kumar Luniya
Sun, Oct 11, 2026
गोपाल गौशाला कॉलोनी स्थित शहीद भगत सिंह बगीचे में महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा नवीन ओपन जिम और झूलों का विधिवत लोकार्पण किया गया। इस दौरान कॉलोनीवासियों की मांग पर महापौर द्वारा गार्डन का नामकरण भी किया गया, जिससे क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान कॉलोनी के बच्चों ने नए लगे झूलों और जिम की आधुनिक मशीनों का आनंद लिया तथा इस सौगात के लिए महापौर प्रहलाद पटेल एवं वार्ड पार्षद रणजीत टाक का दिल से आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर महापौर श्री पटेल ने सभी बच्चों का फूल-माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने बच्चों को जीवन में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में उपस्थिति: लोकार्पण समारोह में भाजपा जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद राठौर, मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पवार, मंडल महामंत्री आकाश खड़के, मंडल उपाध्यक्ष राजेश बैरागी, एल्डरमेन नारायण सांखला, वार्ड संयोजक वरुण राठौर, गोपाल गौशाला कॉलोनी अध्यक्ष नरेश सकलेचा, दिलीप बापना, आनंदीलाल नाहर, मनोज कटारिया, सौरभ कटारिया, विकास पिरोदिया और ओमप्रकाश देवड़ा सहित बड़ी संख्या में कॉलोनी के वरिष्ठ नागरिक व बच्चे उपस्थित रहे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन