: 70 वर्ष से अधिक के वृद्धजनों के लिए आयुष्मान कार्ड निर्माण हेतु 7 दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन : Details
admin
Wed, Nov 6, 2024
रतलाम 6 नवंबर 2024 प्रदेश के सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य काश्यप के मार्गदर्शन में रतलाम जिले में सभी 70 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इस क्रम में सात दिवसीय विशेष आयुष्मान शिविर का आयोजन मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक दीनदयाल नगर रतलाम में 7 नवंबर से प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 4:00 बजे तक किया जाएगा।

रोगी कल्याण समिति सदस्य श्री हेमंत राहोरी ने बताया कि 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाकर प्रदान करने हेतु क्षेत्रीय पार्षद एवं जनप्रतिनिधियों का विशेष सहयोग लेकर कार्ड बनाए जाएंगे। कार्ड बनाने के लिए 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को अपना आधार कार्ड एवं आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर , समग्र आईडी ( आधार से लिंक ) लेकर आना आवश्यक रहेगा। मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक दीनदयाल नगर में विशेष कर वार्ड क्रमांक 17, 18,19 एवं 20 के 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कार्ड प्राप्त करने हेतु आमंत्रित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि भारत शासन की आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत अब सभी वर्ग के 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को पात्र मान्य कर लिया गया है। आयुष्मान कार्ड बनने के बाद हितग्राहियों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपए तक का निशुल्क स्वास्थ्य सुरक्षा कवच उपलब्ध कराया जाता है जिसमें चिन्हित अस्पतालों में जाकर अपना निशुल्क उपचार प्राप्त किया जा सकता है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर आनंद चंदेलकर ने बताया कि रतलाम जिले में 70 वर्ष से अधिक आयु के एक लाख 669 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।

ऐसे बना सकते है खुद अपना कार्ड : आयुष्मान कार्ड के पात्र हितग्राहियों को अब अपना आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए सुविधा का सरलीकरण कर दिया गया है। मोबाईल फोन के द्वारा एक ओर जहां आवेदक अपनी आयुष्मान कार्ड की पात्रता का स्वयं पता लगा सकते हैं वहीं मोबाईल फोन द्वारा आयुष्मान कार्ड के पात्र व्यक्ति अपने कार्ड की साफट कॉपी स्वयं डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसके अनुसार सबसे पहले वेबसाईट https://beneficiary.nha.gov.in/ पर जाना है । इसका नाम PMJAY Benificiary portal है। इस साइट पर जाते ही एक पेज आता है इस पेज पर बेनिफिशिरी के ऑप्शन पर ही अपना स्वयं का मोबाइल नंबर लिखें, वेरीफाई पर क्लिक करें, ओटीपी प्राप्त होगा, ओटीपी प्राप्त होने के बाद ओटीपी पर क्लिक करना होगा। उसके बाद ओटीपी भरने वाले पोर्ट में ओटीपी लिखना होगा, केप्चा लिखना है, इसके बाद अगला पेज खुल जाएगा।
इसमें राज्य के रूप में मध्यप्रदेश, योजना में pmjay, जिला रतलाम सेलेक्ट करना है। तरीके के लिए समग्र परिवार समग्र आईडी, आधार सेलेक्ट करना है, नीचे पोर्ट खुलेगा। इस पोर्ट में संबंधित व्यक्ति का समग्र परिवार आईडी, आधार नंबर लिखना है, इसके बाद सर्च के लिए गोला दिखाई देता है। इस नीले रंग के गोल को टच करते ही यदि व्यक्ति योजना में पात्र है, तो पात्र सदस्यों के नाम दिखाई देने लगेंगे। इसको थोड़ा सा सरकाने पर डाउनलोड का ऑप्शन तीर के रूप में दिखाई देता है अर्थात यदि व्यक्ति की ईकेवाईसी की हुई है तो वेरीफाइड के आगे तीर का निशान जो दिखाई दे रहा है, इस पर क्लिक करते ही आथेंटिफिकेशन के लिए स्वीकृति पर क्लिक करना है। फिर आधार कार्ड के ओटीपी और मोबाईल पर प्राप्त ओटीपी को लिखतें ही आयुष्मान कार्ड की साफटकॉपी दिखने लगेगी । अब आयुष्मान कार्ड डाउनलोड हो जाएगा, अब पात्र व्यक्ति का कार्ड बन चुका है । साफट कॉपी निकाल सकते हैं ।
ये दस्तावेज जरूरी : 70 प्लस वृद्धजनों को आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए समग्र आईडी, मोबाइल नंबर से लिंक आधार कार्ड जरूरी है। पोर्टल पर इंट्री के बाद आयुष्मान कार्ड बन जाता है। ऑपरेटर द्वारा इसकी पीडीएफ मोबाइल पर दी जाती है जिसकी प्रिंट किसी भी दुकान से निकाल सकते हैं। इसके अलावा समग्र आईडी और आधार कार्ड से भी आयुष्मान कार्ड का प्रिंट ऑनलाइन दुकान से निकाला जा सकता है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन