Breaking News
थाने को ड्यूटी सिखा दूंगा : जिपं उपाध्यक्ष केशु निनामा समेत 25 साथियों पर FIR : Video | अवैध शराब सिंडिकेट का भंडाफोड़ : 25 लाख रुपए की जब्ती, 4 तस्कर गिरफ्तार | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | थाने को ड्यूटी सिखा दूंगा : जिपं उपाध्यक्ष केशु निनामा समेत 25 साथियों पर FIR : Video | अवैध शराब सिंडिकेट का भंडाफोड़ : 25 लाख रुपए की जब्ती, 4 तस्कर गिरफ्तार | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश |

: पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर रतलाम पुलिस लाइन में हुआ परेड का आयोजन

admin

Mon, Oct 21, 2024

लद्दाख के ‘हॉट स्प्रिंग्स’ में 21 अक्टूबर 1959 को भारी हथियारों से लैस चीनी सैनिकों द्वारा घात लगाकर किये गए हमले में 10 पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के दौरान शहीद हो गये। तब से इन शहीदों और कर्तव्य निभाते हुए ड्यूटी के दौरान शहीद हुए सभी पुलिस कर्मियों को सम्मानित करने के लिए हर साल 21 अक्टूबर को ‘पुलिस स्मृति दिवस’ मनाया जाता है।

आज दिनांक 21.10.2024 को पुलिस लाइन के शहीद पार्क में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस स्मृति परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा पूर्व में देश में शहीद हुए पुलिस अधिकारियों / कर्मचारियों का नाम वाचन कर उन्हें नमन किया गया। रतलाम के शाहिद पुलिस अधिकारी/ कर्मचारी शहीद लेफ्टिनेंट कमांडर श्री धर्मेंद्र सिंह चौहान, शहिद प्र आर रामराज सिंह, शहीद आर श्री फकरुद्दीन खां, शहिद आर चंपालाल मालवीय, को श्रृद्धांजलि अर्पित की गई। पुलिस स्मृति परेड में शहीदों को सलामी दी गई, तत्पश्चात परेड मार्च हुआ।

कलेक्टर रतलाम श्री राजेश बाथम, पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मति लाला बाई, विधायक रतलाम ग्रामीण श्री मथुरालाल डामर, एडीएम श्री आर एस मंडलोई, एएसपी श्री राकेश खाखा, एसडीओपी श्री अभिलाष भलावी, डीएसपी यातायात श्री अनिल रॉय,रक्षित निरीक्षक श्री मोहन भर्रावत, निरीक्षक अर्जुन सेमलिया, निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान, सूबेदार श्री मति मोनिका ठाकुर, सूबेदार कैलाश बघेल, सूबेदार अनोखीलाल परमार, सहित सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा शहीद जवानों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

परेड कमांडर सूबेदार श्रीमती मोनिका ठाकुर के नेतृत्व में जिला पुलिस बल एवं विशेष सशस्त्र बल द्वारा पुलिस स्मृति परेड संपन्न हुई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें