Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

: सैलाना रोड हादसा : तेज रफ्तार कार व बाइक चालक बने आमजन के लिए खतरा, एसपी से कड़ी कार्रवाई की मांग

admin

Wed, Jan 29, 2025

रतलाम मप्र 29 जनवरी 2025। रतलाम औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत बरबढ रोड पर 26 जनवरी की रात को बाइक सवार युवक को पीछे से तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक को उपचार के लिए अहमदाबाद रेफर किया गया है। बुधवार को परिवार के साथ समाजजनों ने एसपी से मिलकर कार चालक का पता लगाकर कार्रवाई की मांग की। बुधवार दोपहर को रामगढ़ निवासी अशोक कुमार मूणत, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विप्लव जैन एवं संयुक्त जैन युवा संघ के सदस्यों के साथ एसपी अमित कुमार से मिले। श्री मुणत ने बताया कि उनका भतीजा विपुल मुणत 26 जनवरी की रात करीब 9 : 15 बजे बाइक पर वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहा था। बरबढ़ रोड पर एक तेज रफ्तार कार चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

दुर्घटना में विपुल गंभीर रूप से घायल हो गया। रतलाम में प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाज के लिए अहमदाबाद रेफर कर दिया गया, जहां उसकी एक सर्जरी हुई और अभी एक सर्जरी होना बाकी है। परिवार जनों ने बताया कि युवक के सिर में 35 टांके आए हैं वहीं 10 से 12 दांत भी टूट गए हैं। परिवारजन और समाजजनों ने एसपी अमित कुमार को आवेदन देकर अज्ञात कार चालक की तलाश करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसपी अमित कुमार ने परिवार जनों को आश्वस्त करते हुए तत्काल इस मामले में अधीनस्थ अधिकारियों को कार चालक का पता लगाकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आवेदन देने में अशोक कुमार मुणत, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विप्लव जैन, संयुक्त जैन युवा मंच के प्रकाश लोढ़ा, दिपक कटारिया, राकेश मेर, श्रीपाल भंडारी, शिवम मुणत, पीयूष भटेवरा, अंकित बोहरा, नमन नवलक्खा आदि मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें