Breaking News
थाने को ड्यूटी सिखा दूंगा : जिपं उपाध्यक्ष केशु निनामा समेत 25 साथियों पर FIR : Video | अवैध शराब सिंडिकेट का भंडाफोड़ : 25 लाख रुपए की जब्ती, 4 तस्कर गिरफ्तार | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | थाने को ड्यूटी सिखा दूंगा : जिपं उपाध्यक्ष केशु निनामा समेत 25 साथियों पर FIR : Video | अवैध शराब सिंडिकेट का भंडाफोड़ : 25 लाख रुपए की जब्ती, 4 तस्कर गिरफ्तार | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश |

: रतलाम मंडल पर उत्‍साह पूर्वक मना 76वां गणतंत्र दिवस : मंडल रेल प्रबंधक ने तिरंगे को सलामी दी

admin

Sun, Jan 26, 2025

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर 76वां गणतंत्र दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्‍वनी कुमार ने रतलाम रेलवे कॉलोनी स्थित रेलवे स्‍पोर्ट्स ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा तिरंगे को सलामी दी। वरिष्‍ठ मंडल सुरक्षा आयुक्‍त द्वारा मंडल रेल प्रबंधक की अगवानी की गई। मंडल रेल प्रबंधक रतलाम ने रेलवे सुरक्षा बल, स्‍काउट गाइड एवं सिविल डिफेंस टीम के परेड की सलामी ली। इसके बाद श्री कुमार ने सभी रेल कर्मचारियों और उनके परिजनों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री अशोक कुमार मिश्र के गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन किया तथा वर्ष 2024-25 के दौरान रतलाम मंडल की अब तक की महत्‍वपूर्ण उपलब्धियों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में गाये गए देशभक्ति के गीतों ने सभी के दिलों को राष्ट्रीय एकता की भावना से ओतप्रोत कर दिया। रेलवे स्‍कूल के विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक पीटी का प्रदर्शन के साथ ही सामुहिक नृत्‍य की प्रस्‍तुती दी गई। रतलाम मंडल सिविल डिफेंस टीम ने समपार फाटक पार करते समय रेल नियमों की जानकारी विषय पर एवं इसकी अवहेलना करने पर होने वाले नुकसान का नुक्‍कड़ नाटक के माध्‍यम से बताया गया जो काफी सराहनीय था। उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले मंडल के विभिन्‍न विभागों के लगभग 45 कर्मचारियों को स्‍मृति चिन्‍ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्‍मानित किया गया । इस कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री अशफाक अहमद सहित मंडल के सभी शाखाधिकारी, अन्‍य अधिकारी व बड़ी संख्‍या में कर्मचारी सपरिवार उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री कुमार द्वारा रेलवे सुरक्षा बल जवानों द्वारा गश्‍त के लिए चार नई दो पहिया वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया गया। गणतंत्र दिवस का मुख्‍य कार्यक्रम रतलाम में आयोजित की गई इसके अतिरिक्‍त मंडल के सभी कार्यालयों, कार्यशालाओें, स्‍टेशनों, चिकित्‍सालयों एवं चिकित्‍सा यूनिटों में भी गणतंत्र दिवस कार्यक्रम उत्‍साहपूर्वक मनाया गया।

पश्चिम रेलवे महिला कल्‍याण संगठन रतलाम मंडल द्वारा संचालित अरूणोदय बाल मंदिर में पश्चिम रेलवे महिला कल्‍याण संगठन रतलाम मंडल की अध्‍यक्षा डॉ. अर्चना शर्मा उपाध्‍याय द्वारा ध्‍वज फहराया गया। इस दौरान स्‍कूल के बच्‍चों द्वारा रंगारंग सांस्‍कृतिक कार्यक्रम की प्रस्‍तुती दी गयी। स्‍कूल में उपस्थित बच्‍चों को मिठाई बांटी गयी तथा स्‍कूल स्‍टाफ द्वारा किये गये उत्‍कृष्‍ट कार्य के लिए मंडल रेल प्रबंधक रतलाम द्वारा दस हजार रुपये पुरस्‍कार की घोषणा की गयी। इसके अतिरिक्‍त गणतंत्र दिवस के अवसर पर महिला कल्‍याण संगठन द्वारा रेलवे चिकित्‍सालय में सभी पेशेंट को मिठाई बांटी गयी तथा रेलवे कॉलोनी एवं मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय रतलाम के कुल 76 सफाई मित्रों को उनके द्वारा स्‍वच्‍छता में किये गये अच्‍छे कार्यों के लिए उपहार का वितरण भी किया गया। इस दौरान पश्चिम रेलवे महिला कल्‍याण संगठन रतलाम मंडल के अन्‍य सदस्‍य भी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें