Breaking News
थाने को ड्यूटी सिखा दूंगा : जिपं उपाध्यक्ष केशु निनामा समेत 25 साथियों पर FIR : Video | अवैध शराब सिंडिकेट का भंडाफोड़ : 25 लाख रुपए की जब्ती, 4 तस्कर गिरफ्तार | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | थाने को ड्यूटी सिखा दूंगा : जिपं उपाध्यक्ष केशु निनामा समेत 25 साथियों पर FIR : Video | अवैध शराब सिंडिकेट का भंडाफोड़ : 25 लाख रुपए की जब्ती, 4 तस्कर गिरफ्तार | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश |

: शिकायतकर्ता ने कलेक्टर कार्यालय के एंट्री गेट पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए लेटर किया चस्पा : Video

admin

Fri, Jan 24, 2025

बड़ी खबर : रतलाम शहर के तहसीलदार ऋषभ ठाकुर के खिलाफ रतलाम शहर के ही होम गार्ड कॉलोनी निवासी नंदकिशोर चौहान ने कलेक्टर कार्यालय के एंट्री गेट पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए लेटर चस्पा कर दिए। शिकायतकर्ता ने पत्र में लिखा कि शासकीय जमीन बिकवाने में ऋषभ ठाकर का हाथ है और वह लाखों व करोड़ो रूपये का कमिशन खारहा है, इसकी तत्काल जांच की जाए व इनकी संपत्ति की भी जांच की जाए।

कलेक्टोरेट की दीवार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए शिकायत का पर्चा चस्पा होने की खबर मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। तत्काल कर्मचारियों को भेज कर पर्चा हटवाया गया। पर्चा चस्पा करने की खबर तेजी से फैली, जो शहर में भी चर्चा का विषय बन गई।

https://youtube.com/shorts/ws7Kwc3set4

शिकायत में 56 बीघा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करना बताते हुए कॉलोनाइजर शेखर कांसवा व अन्य लोगों को फायदा पहुंचाने की बात कही गई। शिकायतकर्ता ने बताया लगातार अधिकारियों को शिकायत करने, जनसुनवाई में भी आवेदन देने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर कलेक्टर ऑफिस की दीवार पर शिकायत चस्पा की है।

तहसीलदार ने आरोपों को निराधार बताते हुए स्टेशन रोड थाने पर प्रकरण दर्ज कराया : रतलाम शहर तहसीलदार ऋषभ ठाकुर ने रिपोर्ट में कहा कि शासकीय संपत्ति पर बिना किसी सक्षम अनुमति के शासकीय कर्मचारी के विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए पर्चा चस्पा किया गया है। साथ ही मेरी शासकीय छवि को धुमिल करने का प्रयास किया गया है। तहसीलदार ने कहा कि बिना किसी साक्ष्य के मेरी नकारात्मक छवि पेश करने से मैं आहत हूं और मुझे मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी है। तहसीलदार की रिपोर्ट पर स्टेशन रोड थाना पुलिस ने नंदकिशोर चौहान निवासी होम गार्ड कॉलोनी रतलाम शहर के खिलाफ संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें