Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

: जनसुनवाई का मुख्य मुद्दा : अस्थाई अतिक्रमण और बिना परमिट की टेक्सी

admin

Wed, Jan 29, 2025

ईदगाह रोड : निवासी चेतन प्रकाश शर्मा द्वारा दिए आवेदन में कहा गया है कि शहर में अव्यवस्थित यातायात होने से नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पडता है। स्टेशन रोड से लेकर प्रमुख बाजारों में आए दिन जाम लगा रहता है तथा अस्थायी अतिक्रमण भी काफी बढ गए हैं जिन्हें सुगम यातायात हेतु हटाया जाना आवश्यक है। आवेदन निराकरण के लिए एसडीएम रतलाम को भेजा गया है।

सखवाल नगर : निवासी राजदीपसिंह सोलंकी ने आवेदन में बताया कि सखवाल नगर, बैंक कालोनी, बालाजी उद्यान के सामने अवैध झुग्गी-झोपडियां हैं जो बढती जा रही है। साथ ही अमृत मिशन योजना के तहत दी गई पाइप लाईन को तोडकर  एक मकान की नींव में पलट दिया गया है जिससे नाली का गंदा पानी बाथरुम व घर में भर जाता है जिससे पूरे घर में बदबू फैल जाती है। पाइप लाइन बिछाने वाले ठेकेदार का कहना है कि हमारा कार्य पाइप लाईन के लिए खुदाई करना है, रिपेयरिंग का कार्य हमारा नहीं है। गंदा पानी विगत 26 दिनों से प्रवाहित हो रहा है और मकान को क्षति पहुंचा रहा है। आवेदन निराकरण के लिए आयुक्त नगर पालिक निगम को भेजा गया है।

जनसुनवाई में टेक्सी चालकों द्वारा संयुक्त रुप से दिए गए आवेदन में बताया गया कि हम टैक्सी चालक उचित रुप से टेक्स जमा कर परमिट प्राप्त करते हैं और अपना वाहन टेक्सी के रुप में चलाते हैं।परन्तु कुछ व्यक्तियों द्वारा अपने वाहनों को बिना परमिट व टेक्स, फिटनेस के टेक्सी के रुप में उपयोग किया जा रहा है जिससे हमें काफी परेशानियों का सामना करना पडता है। आवेदन निराकरण के लिए आर.टी.ओ को भेजा गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें