Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

: महापौर ने जलप्रदाय विभाग की बैठक लेकर अधिकारियों को अमृत 2.0 के कार्यो में गति लाने के दिए निर्देश

admin

Fri, Jan 17, 2025

रतलाम 16 जनवरी । नगर के प्रत्येक नागरिक को पर्याप्त दबाव से पेयजल उपलब्ध हो इस हेतु अमृत 2.0 के तहत किये जा रहे कार्यो की महापौर प्रहलाद पटेल ने निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट तथा जलकार्य तथा सीवरेज समिति प्रभारी भगतसिंह भदौरिया के साथ समीक्षा करते हुए अमृत 2.0 के कार्यो में गति लाये जाने के निर्देश संबंधितों को दिये। महापौर प्रहलाद पटेल ने आयोजित बैठक में निर्देशित किया कि नगर के पाईप लाईन विहिन क्षेत्र व अति आवश्यक क्षेत्रों में प्राथमिकता से पाईप लाईन बिछाने के निर्देश के साथ ही यह भी निर्देश दिये कि नवीन सड़कों के साईडों में पेयजल पाईप लाईन बिछाई जाये ताकि सड़कें क्षतिग्रस्त ना हो। पाईप लाईन बिछाने में सड़क साईडो में ओटले आदि से किये गये अतिक्रमण को हटाया जाये।

समीक्षा बैठक में बताया गया कि अमृत 2.0 के तहत अब तक 12 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है इस पर महापौर प्रहलाद पटेल ने कार्य में ओर अधिक गति लाये जाने के निर्देश संबंधित को दिये ताकि नागरिकों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध हो सकें। इसके अलावा पेयजल टंकियों के पैनल व मोटर पम्प के कमरों की आवश्यक मरम्मत का कार्य करवाये जाने के साथ नियुक्त कर्मचारियों की सुविधा के दृष्टिगत सुविधाघर निर्माण के निर्देश महापौर प्रहलाद पटेल ने बैठक में दिये। साथ ही अवैध नल कनेक्शन को वैध करने के कार्य में गति लाये जाने के निर्देश भी बैठक में दिये।

आयोजित बैठक में कार्यपालन यंत्री जी.के. जायसवाल, राहूल जाखड़, उपयंत्री बी.एल. चौधरी, ब्रजेश कुशवाह, अनुपम मिश्रा, पीडीएमसी से कुर्मीजी, ठेकेदार एन.पी. पटेल की ओर से मधुसुदनजी के अलावा नीरज यादव, मोहनलाल ओसारी तथा वॉल्व मैन उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें