Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

: त्रिवेणी मेला संस्कृति व सनातन धर्म का परिचायक है : महापौर प्रहलाद पटेल

admin

Sat, Dec 21, 2024

रतलाम 21 दिसम्बर । रतलाम नगर का प्राचीन त्रिवेणी मेला संस्कृति व सनातन धर्म का परिचायक है, इस मेले में शहरी व ग्रामीण जनता का मिलन होता है। हमारा भी कर्तव्य है कि अपनी सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखकर आने वाली पीढ़ी को दें। उक्त उद्गार महापौर प्रहलाद पटेल ने ग्यारह दिवसीय त्रिवेणी मेले के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किये। उन्होने नागरिकों से रतलाम नगर को स्वच्छ बनाने की अपील करते हुए, प्लॉस्टिक से मानव शरीर व पर्यावरण को होने वाले नुकसान की जानकारी से अवगत कराते हुए सिंगल यूज प्लॉस्टिक व डिस्पोजल का उपयोग ना करने का आव्हान किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन मे कहा कि नगर निगम मेलो का आयोजन कर हमारी सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखकर प्रशंसनीय कार्य कर रही है। उन्होने इस अवसर पर कहा कि रतलाम नगर को स्वच्छ बनाने हेतु महापौर प्रहलाद पटेल कार्य कर रहे है उस कार्य में हम सभी को उनका साथ देना होगा तभी रतलाम स्वच्छता में नम्बर 1 बनेगा।

निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीशा शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि हमें मेलो का आयोजन उत्साह पूर्वक करना चाहियें ताकि हम अपनी सांस्कृतिक धरोहर को विरासत के रूप में दे सकें। उन्होने कहा कि नगर निगम द्वारा आयोजित ग्यारह दिवसीय त्रिवेणी मेले का आयोजन किया गया है अधिक से अधिक नागरिक मेले सम्मिलित होकर आयोजित मेले को सफल बनाकर अपनी सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखें। क्षेत्रिय पार्षद एवं महापौर परिषद सदस्य विशाल शर्मा ने स्वागत उद्बोधन में मेले में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेल भावना को बढ़ावा देने हेतु आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिओं की जानकारी दी।

प्रारंभ में महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, मंडल अध्यक्ष कृष्णकुमार सोनी, नन्दकिशोर पवांर, निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास, राजस्व समिति प्रभारी दिलीप गांधी, महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, श्रीमती अनिता कटारा, विशाल शर्मा, मनोहरलाल राजू सोनी, रामुभाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, सामान्य प्रशासन समिति सदस्य परमानन्द योगी, श्रीमती कविता चौहान, श्रीमती प्रीति कसेरा, राजस्व समिति सदस्य योगेश पापटवाल, पार्षद श्रीमती संगीता सोनी, श्रीमती हीना मेहता, मेला अधिकारी करूणेश दण्डोतिया, पार्षद प्रतिनिधि संजय कसेरा, गौरव त्रिपाठी, रोहित चौहान, हार्दिक मेहता, रमेश पांचाल के अलावा राकेश मिश्रा, करण वशिष्ठ, संजय शर्मा, निगम अधिकारी एवं कर्मचारी सहित नागरिकों ने विधिवत् पूजा-अर्चना कर ग्यारह दिवसीय त्रिवेणी मेले का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम का संचालन सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास ने किया व आभार क्षेत्रिय पार्षद तथा महापौर परिषद सदस्य अक्षय संघवी ने माना।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें