Breaking News
थाने को ड्यूटी सिखा दूंगा : जिपं उपाध्यक्ष केशु निनामा समेत 25 साथियों पर FIR : Video | अवैध शराब सिंडिकेट का भंडाफोड़ : 25 लाख रुपए की जब्ती, 4 तस्कर गिरफ्तार | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | थाने को ड्यूटी सिखा दूंगा : जिपं उपाध्यक्ष केशु निनामा समेत 25 साथियों पर FIR : Video | अवैध शराब सिंडिकेट का भंडाफोड़ : 25 लाख रुपए की जब्ती, 4 तस्कर गिरफ्तार | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश |

: एक दिवस एक रोड अभियान के तहत अस्थाई अतिक्रमण व गंदगी करने वालो पर फिर शुरू हुई कार्यवाही : Video

admin

Sat, Nov 23, 2024

हाट रोड़ क्षेत्र से हटाया अस्थाई अतिक्रमण 2 अतिक्रमणकर्ता दुकानदारों पर किया जुर्माना : 16 नवम्बर 2024 को अस्थाई अतिक्रमण को हटाये जाने की मुहिम के तहत नगर निगम द्वारा हाट रोड़ क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए अस्थाई अतिक्रमण को हटाये जाने के साथ ही संबंधितों पर जुर्माना भी किया गया । अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के तहत तहत स्पॉट फाईन टीम द्वारा हाट रोड़ क्षेत्र में दुकानदारों को दुकान के बाहर कर रखी सामग्री हो हटाने की समझाईश देकर सामग्री को हटवाया तथा ऐसे दुकानदार जिन्होने समझाईश के बाद भी सामग्री नहीं हटाये जाने पर रवि यादव पर 1200 व आरिफ भाई पर 1000 रूपये का जुर्माना किया गया।

इसी कड़ी में 22 नवम्बर 2024 को अस्थाई अतिक्रमण को हटाये जाने की मुहिम के तहत ट्रैफिक पुलिस व नगर निगम स्पॉट फाईन टीम द्वारा स्टेशन रोड से फव्वारा चौक तक कार्यवाही करते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट के निर्देशानुसार अस्थाई अतिक्रमण को हटाये जाने के साथ ही अतिक्रमणकर्ताओं व कचरा तथा गंदगी फैलाने वालों पर चालानी कार्यवाही की जा रही है।

एक दिवस एक रोड अभियान के तहत रेलवे स्टेशन से फव्वारा चौक तक का मार्ग किया दुरुस्त : अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के तहत तहत स्पॉट फाईन टीम द्वारा अतिक्रमणकर्ताओं व कचरा तथा गंदगी फैलाने वाले राजा उद्धीन पर 1000, श्याम पर 500, इकबाल, सागर, नीरज शर्मा, ओमप्रकाश, अजय कुमार, रामप्रसाद, सुमीत व विजय पर 250-250 का जुर्माना कर भविष्य में अतिक्रमण व कचरा तथा गंदगी ना करने की समझाईश दी। इस अवसर पर नगर निगम अस्दथाई अतिक्रमण दल प्रभारी राजेंद्र सिंह पवार व ट्रैफिक सूबेदार अनोखीलाल परमार की टीम उपस्थित थी।

यह अभियान रतलाम शहर में यातायात को सुगम, सुरक्षित व सूचारु बनाने के लिए लगातार जारी रहेगा । अभियान में नगर निगम व यातायात पुलिस रतलाम का सहयोग करे।

https://youtu.be/M5WIBjPbcQM

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें